वायरल न्यूज़

Viral Video: भोजपुरी गाने पर डांस कर रही थी लड़की, तभी पीछे नजर आया एक ऐसा 'चेहरा' देखकर कांप उठे बच्चे

Viral Video: आप डांस करते समय लड़की के एक्सप्रेशन देख सकते हैं, जो यूजर्स को काफी पसंद आ रहा है। ब्लू जींस और व्हाइट चेक टीशर्ट में लड़की फुल जोश और एनर्जी के साथ भोजपुरी गाने पर डांस कर रही होती है। हालांकि, इसी बीच लोगों को ध्यान लड़के के पीछे खड़े एक शख्स पर जाता है।

Image

लड़की का डांस वायरल (इंस्टाग्राम)

Viral Video: सोशल मीडिया पर हर दिन कोई न कोई डांस वीडियो सामने आता है। इनमें से कुछ डांस वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल होते हैं। कई डांस वीडियो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर यूजर्स अपना दिल हार बैठते हैं। आज हम आपके लिए एक अनोखा डांस वीडियो लेकर आए हैं। यह वीडियो वैसे तो डांस का है, जिसमें एक लड़की सड़क पर डांस करती नजर आ रही है। आप देख पाएंगे कि लड़की भोजपुरी गाने पर डांस कर रही होती है। इसी बीच लड़की के पीछे लोगों को एक ऐसा चेहरा नजर आता है, जो एक पल के लिए सोचने पर मजबूर कर देता है।

वीडियो देखकर सोच में पड़ जाएंगे

वीडियो की शुरुआत में आप देख पाएंगे कि लड़की भोजपुरी सिंगर नीलकमल सिंह के पॉपुलर गाने 'कमर करे लच लच' पर कमर मटका-मटकाकर डांस कर रही है। आप डांस करते समय लड़की के एक्सप्रेशन देख सकते हैं, जो यूजर्स को काफी पसंद आ रहा है। ब्लू जींस और व्हाइट चेक टीशर्ट में लड़की फुल जोश और एनर्जी के साथ भोजपुरी गाने पर डांस कर रही होती है। हालांकि, इसी बीच लोगों को ध्यान लड़के के पीछे खड़े एक शख्स पर जाता है। इस शख्स का जब लोगों ने चेहरा देखा तो उनके होश उड़ गए। देखें वीडियो-

वीडियो में आप देख पाएंगे कि शख्स का चेहरा किसी भूत-प्रेत की तरह नजर आ रहा है। इस वीडियो को जिन बच्चों ने देखा पहले तो वह कांप उठे और वीडियो बंद कर दिया। हालांकि, जब वीडियो को गौर से देखा गया तो इसकी सच्चाई सामने आई। आप भी गौर से देखेंगे तो पता चलेगा कि दरअसल, उस शख्स ने एक मास्क पहना होता है। यह मास्क देखने में काफी डरावना लग रहा होता है। इस वीडियो को shreyaroy_official_ नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो सामने आने के बाद तेजी से वायरल हो रहा है। अब तक इस वीडियो को 15 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक कर लिया है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article