Delhi Metro Bikini Girl Video: सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़की मेट्रो में बिकिनी पहनकर यात्रा कर रही है। वीडियो दिल्ली मेट्रो का बताया जा रहा है। वीडियो के सामने आने के बाद लोग भड़क गए हैं। कई लोगों ने लड़की को 'सस्ती उर्फी जावेद' कह दिया। वहीं कई लोगों ने प्रशासन से लड़की के खिलाफ एक्शन लेने की मांग कर दी है। लड़की का वीडियो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहे हैं। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि लड़की बिकनी पहनकर मेट्रो में सफर कर रही है।
लड़की ने बिकिनी में की यात्रा (ट्विटर)
हैरान करने वाला वीडियो
वीडियो सामने आने के बाद लोग सोशल मीडिया पर नाराजगी जता रहे हैं। आप देख सकते हैं कि लड़की ने शरीर ढकने के लिए कुछ ही कपड़े पहने हुए हैं। वह बड़े आराम से मेट्रो में यात्रा कर रही है। वह वीडियो में खुद को बैग से छिपाते दिख रही है। आप देख सकते हैं कि वह थोड़ी देर बाद अपनी सीट से उठती है और वहां से चली जाती है। सिर्फ एक यही वीडियो नहीं, बल्कि लड़की के कई और वीडियो और तस्वीरें सामने आई हैं। यह सारे वीडियो और तस्वीरें मेट्रो की ही हैं। देखें वीडियो-
Another video of Delhi Metro.If this is an example of WOMEN EMPOWERMENT, then alas our young generation GIRLS can… t.co/dG3fSWzUxU
— ANI (@ANI) Mar 31, 2023
ज्यादातर वीडियो में तो लड़की अकेले ही नजर आ रही है, लेकिन एक फोटो में वह किसी अन्य यात्री के साथ भी दिख रही है। ट्विटर पर लड़की के इस वीडियो को @barkhatrehan16 नाम के यूजर ने शेयर किया है। फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है कि वीडियो कब का है और लड़की ने कहां से कहां की यात्री की है।
नोट- टाइम्स नाऊ नवभारत इस वीडियो के सत्यता की पुष्टि नहींं करता है।
