वायरल न्यूज़

Viral Video: बच्ची ने की ऐसी एक्टिंग, जीता सबका दिल, देख कहेंगे - इसे तो ऑस्कर मिलना चाहिए

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Apr 2, 2023, 06:33 PM IST

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे एक वीडियो में छोटी बच्ची रोने की इस कदर एक्टिंग कर रही है, जिसे देखने के बाद आप दांतों तले उंगली दबा लेंगे। इस पर यूजर्स ने काफी मजेदार प्रतिक्रियाएं दी है। देखें ये वीडियो...

Image

रोने की एक्टिंग करती बच्ची का वीडियो वायरल (फोटो साभार - इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • बच्ची ने की रोने की जबरदस्त एक्टिंग
  • लोग बोले- ये तो ऑस्कर विनिंग परफॉर्मेंस है
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Tremendous Acting of Baby Girl Viral Video: बच्चों की एक्टिंग भी जबरदस्त होती है, जिसे देखने के बाद आपके दिलों-दिमाग में वे बस जाते हैं। छोटे बच्चों के इसी नटखटपन से आज हम आपको मिलाने वाले हैं। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद आप दांतों तले उंगली दबा लेंगे। यह ऐसा वीडियो है, जिसे बार-बार भी देखेंगे तब पर भी आपका मन नहीं भरेगा। बच्ची की इस मासूमियत का ये शानदार वीडियो है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक बच्ची दिख रही है, जिससे रोने की एक्टिंग करने के लिए कहा जा रहा है। इतना ही नहीं, साथ ही उससे आंसू निकालने के लिए भी कहा जा रहा है, जिसके लिए उसे 50 रुपये देने की बात भी कही जा रही है। फिर क्या था, बच्ची ने जो किया, उसे देखने के बाद आपकी बोलती बंद हो जाएगी। बच्ची तुरंत ही रोने की एक्टिंग करने लगती है और देखते ही देखते उसके आंखों से आंसू भी निकलने लगते हैं। फिर पल भर में वह बच्ची शांत हो जाती है। बच्ची का शानदार अभिनय देखने के बाद लोगों ने उसे ऑस्कर विनिंग परफॉर्मेंस भी बताया।

बच्ची के जबरदस्त एक्टिंग का वायरल वीडियो

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो में यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रियाएं दी है। इसमें से एक यूजर ने लिखा है कि बच्ची ने शानदार एक्टिंग की है, उम्मीद है कि उसे बड़े होने पर एक मौका मिले। वहीं, एक दूसरे यूजर ने चटकारे लेते हुए लिखा कि इसके मम्मी-पापा और भाई-बहनों का क्या होता होगा। इस वीडियो पर अब तक लाखों लाइक्स और करोड़ों व्यूज आ चुके हैं। वहीं, इसे काफी बार शेयर भी किया जा चुका है। इस वीडियो को 'sarcasm_in_my_blood7' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तो आपको यह वीडियो (Trending Video) कैसी लगी, कमेंट कर हमें जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article