Viral Video: सब्जी मंडी में Reels बनाने पहुंची थी लड़की, पीछे से आया शख्स अचानक करने लगा ऐसी हरकत

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 8, 2022, 04:42 PM IST

Girl Making Reels Video: एक लड़की Reels Video बनाने के लिए सब्जी मंडी पहुंच जाती है और सरेआम डांस करने लगती है। वह सब्जी मंडी के बीच में जाकर ‘दिलबर दिलबर’ गाने पर कमर मटकाने लगती है। तभी पीछे से आकर एक शख्स अचानक ऐसी हरकत करने लगता है, जिससे लोगों का ध्यान उस तरफ चला जाता है।

KEY HIGHLIGHTS
  • सब्जी मंडी के बीच में जाकर रील्स बनाने लगती है लड़की
  • पीछे से आकर अजीबोगरीब हरकतें करने लगता है शख्स
  • लड़की से ज्यादा शख्स पर चला जाता है लोगों का ध्यान

Girl Making Reels Video: आजकल लोग इंटरनेट पर फेमस होने के चक्कर में क्या-क्या करने लग जाते हैं, कुछ पता नहीं होता। इसी क्रम में एक लड़की Reels Video बनाने के लिए सब्जी मंडी पहुंच गई थी। इसके बाद वह सरेआम डांस करने लगी थी। वहीं उसका एक साथी वीडियो बना रहा था। तभी पीछे से आकर एक शख्स अचानक ऐसी हरकत करने लगता है, जिससे लोगों का ध्यान उस तरफ चला जाता है। शख्स की हरकतें देखकर सोशल मीडिया यूजर्स का दिल बाग-बाग हो गया है।

dance

रील्स वीडियो

वीडियो में देखा जा सकता है कि फॉलोअर्स बढाने के चक्कर में एक लड़की सब्जी मंडी में पहुंचकर रील्स बनाने लगती है। वह सब्जी मंडी के बीच में जाकर ‘दिलबर दिलबर’ गाने पर कमर मटकाने लगती है। आप देख सकते हैं कि लड़की डांस कर अपना वीडियो शूट करवा रही होती है। इसी बीच वीडियो के बीच में कोई और आ जाता है। लड़की जब अपनी अदाओं के साथ डांस मूव्स दिखा रही थी, तभी एक टैक्सी ड्राइवर वहां पहुंच जाता है और उसके पीछे-पीछे उसी के डांस मूव्स कॉपी करने लगता है। देखें वीडियो-

End of Feed