Video: रेलवे प्लेटफॉर्म पर Reels बनाने पहुंची थी लड़की, ट्रेन से गुजर रहे शख्स ने हाथों से कर डाली ऐसी हरकत

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Dec 19, 2023, 05:19 PM IST

Viral Video: वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़की रील्स बनाने के लिए रेलवे प्लेटफॉर्म पर खड़ी होती है। लड़की जैसे ही डांस करना शुरू करती है। वैसे ही ट्रेन के दरवाजे से लटका एक शख्स अपने हाथ बाहर निकालता है और उसके बालों को छू देता है।

Viral Video: सोशल मीडिया पर हर दिन हजारों वीडियो वायरल होते रहते हैं। इनमें से कई वीडियो लोगों के होश उड़ा देते हैं। ऐसा ही एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। आपने अक्सर देखा होगा कि लोग इंटरनेट पर वायरल होने के चक्कर में तरह-तरह के रील्स वीडियो बनाते हैं। इसमें से कुछ वीडियो बेहद फूहड़ टाइप के होते हैं। वहीं कुछ वीडियो देखते ही देखते वायरल हो जाते हैं। इन दिनों मेट्रो और रेलवे स्टेशन पर रील्स वीडियो बनाने का क्रेज काफी चल रहा है।

reels

रील्स वीडियो (इंस्टाग्राम)

वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

इसी क्रम में एक लड़की मुंबई के मलाड रेलवे स्टेशन पर रील्स बनाने पहुंची थी। इस दौरान एक युवक उसके साथ कुछ ऐसी हरकत कर जाता है, जिससे लड़की का चेहरा गुस्से से लाल हो जाता है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़की रील्स बनाने के लिए रेलवे प्लेटफॉर्म पर खड़ी होती है। वह ट्रेन का इंतेजार कर रही होती है। इसी बीच ट्रेन आती है और वह डांस करना शुरू ही करने जा रही होती है। देखें वीडियो-

End of Feed