वायरल न्यूज़

Funny Video: बिना खाना दिए जाने लगी लड़की, फिर बंदर ने जो किया पेट पकड़कर हंसेंगे

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Dec 19, 2023, 09:03 AM IST

Monkey Funny Video: मजेदार वीडियो में देखेंगे कि लड़की रास्ते से गुजर रही थी कि तभी बंदर उसके करीब पहुंचा और हमला कर दिया।

Image

बंदर का ये वीडियो देखकर हंसी नहीं रोक पाएंगे। (फोटो- स्क्रीनशॉट)

KEY HIGHLIGHTS
  • बेवजह लड़की पर किया हमला
  • देखकर हंसी ना रुकेगी
  • आते ही वायरल हुआ वीडियो

Monkey Funny Video: जानवरों में बंदर को सबसे नटखट और शरारती माना जाता है। इसके दिमाग में किस समय क्या चलता है इसका अंदाजा मुश्किल ही लगाया जा सकता है। कभी ये दुलार करता है तो कभी अचानक उसी पर हमला कर देता है। अभी एक नटखट बंदर से जुड़ा ऐसा ही मजेदार वीडियो सामने आया है। इसमें बंदर ने बेवजह रास्ते से गुजर रही लड़की को ऐसी लात मारी की बेचारी औंधे मुंह जा गिरी। हालांकि फ्रेम में ये नजारा देखकर हंसी भी बहुत आती है। खुद लड़की को भी समझ नहीं आया कि बंदर ने आखिर उसपर हमला क्यों किया।

बंदर ने बेवजह किया हमला

मजेदार वीडियो की शुरुआत में देखेंगे कि वाहन आराम से सड़क से गुजर रहे हैं। इसमें नजर पैदल लोगों पर भी जाती है, जो सड़क किनारे चल रहे हैं। मगर अगले पांच सेकंड में ऐसा कुछ नजर आया कि हंसी रोकना मुश्किल हो जाएगा। फ्रेम में देखेंगे कि सड़क किनारे रखे पत्थरों पर कुछ बंदर भी बैठे हैं। जैसे उन्हें उम्मीद हो कि पैदल गुजर रहे लोग उन्हें खाने देंगे। मगर जब बिना खाने दिए लोग गुजरने लगे तो एक बंदर को बहुत बुरा लगा।

वो अपनी जगह से उठा और एक लड़की के पीछे चलने लगा। हैरान हो जाएंगे कि करीब पहुंचते ही बंदर ने ऐसी लात मारी कि बेचारी लड़की औंधे मुंह गिर गई। उसकी कुछ समझ नहीं आया कि आखिर बंदर ने क्यों मारा। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जिसे देखकर हंसी नहीं रोक पाएंगे।

यहां इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो

महिला को लात मारते हुए बंदर का ये वीडियो सोशल मीडिया में छाया हुआ है। वीडियो अभी तक हजारों की तादाद में व्यूज और लाइक बटोर चुका है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। मालूम हो कि वीडियो इंस्टाग्राम पर meemlogy नाम के हैंडल से भी साझा किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article