वायरल न्यूज़

Video: रेलवे प्लेटफॉर्म पर Reels बनाने पहुंची थी लड़की, ट्रेन से गुजर रहे शख्स ने हाथों से कर डाली ऐसी हरकत

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Dec 19, 2023, 05:19 PM IST

Viral Video: वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़की रील्स बनाने के लिए रेलवे प्लेटफॉर्म पर खड़ी होती है। लड़की जैसे ही डांस करना शुरू करती है। वैसे ही ट्रेन के दरवाजे से लटका एक शख्स अपने हाथ बाहर निकालता है और उसके बालों को छू देता है।

Image

रील्स वीडियो (इंस्टाग्राम)

Viral Video: सोशल मीडिया पर हर दिन हजारों वीडियो वायरल होते रहते हैं। इनमें से कई वीडियो लोगों के होश उड़ा देते हैं। ऐसा ही एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। आपने अक्सर देखा होगा कि लोग इंटरनेट पर वायरल होने के चक्कर में तरह-तरह के रील्स वीडियो बनाते हैं। इसमें से कुछ वीडियो बेहद फूहड़ टाइप के होते हैं। वहीं कुछ वीडियो देखते ही देखते वायरल हो जाते हैं। इन दिनों मेट्रो और रेलवे स्टेशन पर रील्स वीडियो बनाने का क्रेज काफी चल रहा है।

वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

इसी क्रम में एक लड़की मुंबई के मलाड रेलवे स्टेशन पर रील्स बनाने पहुंची थी। इस दौरान एक युवक उसके साथ कुछ ऐसी हरकत कर जाता है, जिससे लड़की का चेहरा गुस्से से लाल हो जाता है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़की रील्स बनाने के लिए रेलवे प्लेटफॉर्म पर खड़ी होती है। वह ट्रेन का इंतेजार कर रही होती है। इसी बीच ट्रेन आती है और वह डांस करना शुरू ही करने जा रही होती है। देखें वीडियो-

आप देख सकते हैं कि लड़की जैसे ही डांस करना शुरू करती है। वैसे ही ट्रेन के दरवाजे से लटका एक शख्स अपने हाथ बाहर निकालता है और उसके बालों को छू देता है। अचानक हुई इस हरकत से पहले तो लड़की घबरा जाती है। इसके बाद जब वह लड़के को देखती है तो उसका गुस्सा फूट जाता है। आप देख सकते हैं कि वह गुस्से में कुछ बड़बड़ाती है। एक तरह से वह अपना गुस्सा दिखाती है। इसके बाद वह डांस भी नहीं करती है। वीडियो को इंस्टाग्राम पर rane_____786 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article