Mountain Climbing Shocking Video: जिंदगी में एडवेंचर न हो, ऐसा हो ही नहीं सकता। हर इंसान की जिंदगी कुछ न कुछ रोमांचक जरूर होता है। इसके लिए लोग तरह-तरह की एडवेंचर एक्टिविटी करते हैं। इसी एडवेंचर एक्टिविटी में माउंटेन क्लाइंबिंग भी आता है, जिसका एक वीडियो आज हम आपके लिए लेकर आए हैं। इस वीडियो में एडवेंचर एक्टिविटी के दौरान हुए घटनाक्रम को दर्शाया गया है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक लड़की माउंटेन क्लाइंबिंग के दौरान पहाड़ से फिसलती नजर आ रही है। इस दौरान वहां मौजूद एक लड़का उसे बचा लेता है। लड़के के बचाने का तरीका देख आपके मुंह से एक ही बात निकलेगी - हीरो माफिक स्टाइल है रे बाबा! हालांकि, ये वीडियो बेहद ही खतरनाक है और लोगों का कहना है कि अगर समय पर लड़का नहीं पहुंचता तो लड़की की जान भी जा सकती थी।
माउंटेन क्लाइंबिंग के दौरान पहाड़ से फिसली लड़की
इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो पर काफी प्रतिक्रियाएं भी देखने को मिली हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि बिना सेफ्टी के ऐसा करना जोखिम भरा हो सकता है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि यह वीडियो फेक लग रहा है, जो दिख रहा है वैसा बिल्कुल नहीं है। बता दें, इस वीडियो को 'officialdalov' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिस पर अब तक 3100 से अधिक लाइक्स आ चुके हैं।
