वायरल न्यूज़

भूख लगी तो अपना बैग तोड़कर खा गई लड़की, वायरल हुआ एयरपोर्ट का VIDEO

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Sep 3, 2024, 09:33 AM IST

Viral Video Today: वायरल वीडियो में देखेंगे कि लड़की एयरपोर्ट के वेटिंग एरिया में बैठी है कि तभी उसे भूख लगी। इसपर लड़की अपना ही बैग तोड़कर खाने लगी। फ्रेम में फिर जो कुछ दिखा यकीन नहीं कर पाएंगे।

Image

एयरपोर्ट पर अपना ही बैग खाने लगी लड़की। (Photo/Instagram)

Viral Video Today: सोशल मीडिया की मजेदार दुनिया में हर समय कुछ ना कुछ छाया ही रहता है। यहां कभी ऐसा कुछ नजर आता है कि देखकर बहुत हंसी आती है। कई बार नजारा देखकर आंखें फटी रह जाती हैं। अभी ठीक वैसा ही एक वीडियो सामने आया है जो किसी के भी होश उड़ाने के लिए काफी है। वीडियो एक लड़की से जुड़ा है जो एयरपोर्ट पर है। मगर इस दौरान वो ऐसा कुछ अजीब करते हुए नजर आती है कि एयरपोर्ट पर मौजूद अन्य यात्री उसे देखकर चौंक गए। यकीन नहीं करेंगे इसमें लड़की भूख लगने पर अपना बैग ही तोड़कर खाने लगी।

अपना बैग ही खा गई लड़की

अपना ही बैग खाते हुए लड़की का ये वीडियो अभी तक हजारों लाखों व्यूज बटोर चुका है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। वीडियो की शुरुआत में देखेंगे कि लड़की एयरपोर्ट के वेटिंग एरिया में आराम से बैठी है। उसके पास एक बड़ा सा बैग भी है। फ्रेम में अभी तक सबकुछ सामान्य नजर आता है कि एकाएक लड़की को बहुत तेज भूख लगी। भूख इतनी तेज लगी कि लड़की अपना ही बैग तोड़कर खाने लगी। यकीन नहीं करेंगे कि कुछ ही देर में लड़की अपने बैग का एक बड़ा हिस्सा खा गई। इधर लड़की को जब बैग खाते हुए अन्य यात्रियों ने देखा तो उनका दिमाग चकरा गया।

इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो

हालांकि आप इससे पहले कुछ और समझें पहले इसके पीछे की सच्चाई भी जान लीजिए। दरअसल लड़की ने गजब की कलाकारी दिखाते हुए केक को असली जैसे दिखने वाले बैग का आकार दिया। लड़की उसी बैग वाले केक को एयरपोर्ट पर लेकर पहुंची और खाने लगी। मालूम हो कि वीडियो इंस्टाग्राम पर Mayara Carvalho नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article