Skating Viral Video: हाल ही में इंटरनेट पर एक वीडियो (Viral Video) अपलोड की गई है, जो स्केटिंग करती हुई एक लड़की की है। इस वीडियो को देखने के बाद आपके रौंगटे खड़े हो जाएंगे। क्योंकि वीडियो में लड़की ने बेहद ही खतरनाक तरीके से स्केटिंग की है, जो कि एक आम इंसान के बस की बात नहीं है। ऐसे में यूजर्स को ये वीडियो काफी पसंद आ रहा है और वे इसे जमकर शेयर भी कर रहे हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में एक लड़की अपने एक पैर से स्केटिंग करती नजर आ रही है, वो भी बैठने के पोजिशन में..। ऐसे में किसी के भी पैर लड़खड़ जाए लेकिन लड़की का बैलेंस सही से बना रहता है। इसके स्टंट को देखने के बाद किसी का कलेजा मुंह में आ सकता है। आलम ये है कि लोग इस वीडियो बार-बार स्क्रॉल करके देख रहे हैं।
स्केट करती हुई लड़की का खतरनाक वीडियो वायरल
इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर काफी यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि ये तो असली वाली स्केटर है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि लड़की की दिलेरी देखने के बाद तो कलेजा ही मुंह में आ गया। इस वीडियो पर अब तक हजारों लाइक्स आ चुके हैं और इसे काफी बार शेयर भी किया जा चुका है। इस वीडियो को 'dohaskaters.tv' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तो हमें कमेंट कर जरूर बताइए, आपको ये वीडियो (Trending Video) कैसी लगी।
