Video: ट्रेन में यात्रियों की भीड़ में उठकर नाचने लगी लड़की, डांस देख याद आ जाएंंगी रश्मिका मंदाना

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Mar 19, 2023, 01:56 PM IST

Girl Dance in Train Video: एक लड़की चलती ट्रेन में पुष्पा फिल्म के गाने 'सामी' पर जबरदस्त डांस करती नजर आ रही है। ट्रेन में बैठे यात्रियों की भीड़ के बीच लड़की का डांस करना लोगों को खूब भा रहा है। कई लोग तो कह रहे हैं कि लड़की ने रश्मिका मंदाना से बेहतरीन डांस किया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • चलती ट्रेन में नाचने लगी लड़की
  • सामी-सामी गाने पर लड़की का डांस
  • डांस वीडियो के दीवाने हुए लोग

Girl Dance in Train Video: अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा' को एक साल से ज्यादा हो चुका है। इसके बाद भी फिल्म के गानों का क्रेज खत्म होने के नाम नहीं ले रहा है। आए दिन आपको पुष्पा के गानों पर डांस वीडियो वायरल होते दिख जाएंगे। इसी बीच एक लड़की पुष्पा फिल्म के गाने 'सामी' पर चलती ट्रेन पर डांस करती नजर आ रही है। इस वीडियो को देखकर आपको फिल्म पर डांस करने वाली खूबसूरत एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना की याद आ जाएगी।

sami

ट्रेन में लड़की ने किया डांस (इंस्टाग्राम)

लड़की का जबरदस्त डांस वीडियो

End of Feed