वायरल न्यूज़

Viral Video: एग्जाम खत्म होने की खुशी में बच्ची ने किया ऐसा डांस, लोग बोले - ये है परीक्षा समाप्ति नृत्य

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Mar 17, 2024, 12:13 PM IST

ट्विटर पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक बच्ची अपनी परीक्षा खत्म होने की खुशी में ऐसा डांस कर रही है, जिसे देखकर आप अपना माथा पीटने लगेंगे।

Image

एग्जाम खत्म होने की खुशी में बच्ची ने किया गजब का डांस (Photo Credit - Twitter)

KEY HIGHLIGHTS
  • एग्जाम खत्म करने की खुशी
  • बच्ची ने किया कमाल का डांस
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Exam Ending Celebration Viral Video: कई बार ऐसा होता है, जब कुछ ऐसा देखने को मिल जाता है, जिससे बचपन याद आने लगता है। ऐसे वीडियोज को देखने के बाद ऐसा लगता है, जैसे हम खुद अपना बचपन देख रहे हो और उसे महसूस कर रहे हो। हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक बच्ची डांस करती नजर आ रही है लेकिन जब आप उसकी खुशी का राज जानेंगे तो आप भी मुस्कुरा देंगे।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में एक छोटी बच्ची अपने स्कूल का बैग लेकर डांस करती नजर आ रही है, जिसका कारण बेहद ही अनोखा है। दरअसल, उसकी खुशी का राज उसका एग्जाम है, जो अब खत्म हो चुका है। ऐसे में एग्जाम खत्म होने के बाद बच्ची का ये डांस कमाल का है। इस डांस वीडियो को जो भी देख रहा है, वह काफी तारीफ कर रहा है और मौज भी ले रहा है।

एग्जाम खत्म होने की खुशी में बच्ची ने किया गजब का डांस

ट्विटर पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Twitter Viral Video) पर यूजर्स के काफी कमेंट्स भी देखने को मिल रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि बच्चे वाकई में दिल के सच्चे होते हैं। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि इस बच्ची की मस्ती ने तो बचपन का दिन याद दिला दिया। बता दें, इस वीडियो को '@arvindchotia' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिस पर अब तक 5.7 लाख से अधिक व्यूज आ चुके हैं और 8 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। तो बताइए आपको ये वीडियो कैसी लगी?

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article