Viral Video: 5 चिड़िया पाकिस्तान से उड़ीं, इंडिया में कितनी आईं? बच्ची के सवाल का टीचर भी नहीं दे पाईं जवाब, क्लासरूम में छाया सन्नाटा

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक मजेदार क्लासरूम वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक छोटी बच्ची टीचर से पूछती है, “अगर पाकिस्तान से 5 चिड़िया उड़ीं, तो इंडिया में कितनी आई?” यह वीडियो लोगों को हंसाने के साथ-साथ सोचने पर भी मजबूर कर रहा है।

Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक मजेदार वीडियो तेजी से वायरल हो रही है, जिसने लोगों को हंसाने के साथ-साथ सोचने पर भी मजबूर कर दिया है। यह वीडियो इंस्टाग्राम के अकाउंट @sweety_shiksha_kendra से शेयर किया गया है। इस वायरल वीडियो एक छोटी बच्ची ने अपनी टीचर से पूछती है “अगर पाकिस्तान से 5 चिड़िया उड़ीं, तो इंडिया में कितनी आई?” जिसके बाद शिक्षिका इसी सवाल को क्लासरूम में बैठे बाकी बच्चों से पूछती नजर आती हैं।

Viral classroom video

क्लास में गूंजा मजेदार सवाल, ‘INDIA’ में कितनी चिड़िया? (फोटो: Instagram/@sweety_shiksha_kendra)

बच्ची के जवाब ने सबको चौंकाया

सवाल सुनते ही क्लास में सन्नाटा छा जाता है। फिर बच्चे और सोशल मीडिया यूजर्स अपने-अपने जवाब देने लगते हैं। सवाल करने वाली बच्ची से ही जब इसका जवाब पूछा जाता है तो वह कहती है 2 चिड़िया आईं। उसका तर्क होता है कि 'INDIA' में 'I' दो बार है। इसलिए पाकिस्तान से दो चिड़िया इंडिया आईं। कुछ लोग इसे शब्दों का खेल मानकर अलग-अलग लॉजिक दे रहे हैं। हालांकि, इस पहेली का सीधा और आसान जवाब है – 5 चिड़िया ही इंडिया में आईं। वजह साफ है कि अगर 5 चिड़िया उड़ी हैं, तो सीमा पार करने से उनकी संख्या नहीं बदलती। यह सवाल असल में बच्चों की सोच और समझ को परखने के लिए बनाया गया एक हल्का-फुल्का ब्रेन टीजर है।

End of Feed