T20 World Cup Match: टी20 विश्व कप में शुक्रवार 13 फरवरी को खेले गए ऑस्ट्रेलिया और जिम्बॉब्वे के बीच मैच में जिम्बॉब्वे ने 19 साल बाद ऑस्ट्रेलिया को एक बार फिर से बड़ा उलटफेर करते हुए हरा दिया। जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को 23 रन से हराकर टी20 वर्ल्ड कप 2026 में बड़ा उलटफेर कर दिया। ऑस्ट्रेलिया के सामने जीत के लिए 170 रन का लक्ष्य था, लेकिन ब्लेसिंग मुजरबानी की घातक गेंदबाजी के सामने पूरी टीम केवल 146 रन बनाकर ढेर हो गई। ऑस्ट्रेलिया हमेशा से एक मजबूत टीम मानी जाती है।
मुजरबानी ने 4 ओवर में 17 रन देकर 4 विकेट चटकाए जबकि ब्रैड इवेंस ने 3 विकेट झटके। जिम्बॉब्वे की तरफ से ब्रॉयन बेनट ने सर्वाधिक 64 रनों की पारी खेली। ऐसे में T20 World Cup 2026 में इस टीम को एक कमजोर टीम से हार जाना किसी भी क्रिकेट फैंस (T20 World Cup Match Memes) को निराश कर सकता है। इन सबके बीच अब सोशल मीडिया पर ऑस्ट्रेलिया टीम की हार और जिम्बॉब्वे टीम की जीत को लेकर कई तरह के मीम्स वायरल हो रहे हैं। इस वायरल हो रहे मीम्स में ग्लेन मैक्सवेल, ट्रेविस हेड, जैसे खिलाड़ियों के अलावा पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और वर्तमान क्रिकेटर बाबर आजम का मीम्स वायरल हो रहा है। वहीं पर किसी मीम्स में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग भी दिखाई देते हैं।
फिल्म तीस मार खां के एक सीन का सहारा लेकर मीम बनाया गया, जिसमें जिम्बाब्वे की जीत को “पीस ऑफ आर्ट” यानी एक शानदार कलाकृति बताया गया।
ग्लेन मैक्सवेल की छवि ऐसे खिलाड़ी की रही है जो मुश्किल हालात में और बेहतर प्रदर्शन करता है। 2023 वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान के खिलाफ उनकी पारी इसका उदाहरण है। लेकिन इस बार मीमर्स ने मजाक करते हुए लिखा, “घायल नहीं हूं, इसलिए घातक नहीं हूं।”
एक और मीम में फिल्म मोहबत्तें के एक मशहूर सीन को एडिट किया गया। उसमें अमिताभ बच्चन की जगह ऑस्ट्रेलिया के पूर्व खिलाड़ियों के चेहरे लगाए गए, जिनमें पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग भी शामिल बताए गए।
बाबर आजम को पहले कुछ पाकिस्तानी फैंस मजाक में ‘जिमबाबर’ कहकर बुलाते थे, यानी ऐसा खिलाड़ी जो सिर्फ जिम्बाब्वे के खिलाफ रन बनाता है। अब जिम्बाब्वे द्वारा ऑस्ट्रेलिया को हराने के बाद मीमर्स ने बाबर को फिल्म एवेंजर्स: एंडगेम के थानोस के रूप में दिखाया है, मानो असली ताकत उसी के पास हो।
भारतीय फैंस अक्सर कमजोर टीमों का समर्थन करते नजर आते हैं। इस पर मीम बनाते हुए एक फिल्मी सीन का इस्तेमाल किया गया, जिसमें दिखाया गया कि भारतीय दर्शक जिम्बाब्वे की जीत का जश्न मना रहे हैं।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
