वायरल न्यूज़

Viral Video: दोस्तों ने विवाह में पकड़ा दिया ऐसा गिफ्ट, तुरंत जेल पहुंच गया बेचारा दूल्हा

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Dec 30, 2024, 08:19 AM IST

Viral Video Today: वायरल वीडियो में देखेंगे कि स्टेज पर बैठे दूल्हा-दुल्हन दोनों बहुत खुश हैं। करीबी लोग उन्हें विवाह की शुभकामनाएं देने पहुंच रहे हैं। मगर इसी बीच दोस्त के एक गिफ्ट ने दूल्हे को जेल में पहुंचा दिया।

Image

शादी में दूल्हे को मिला ऐसा गिफ्ट जिसकी किसी ने कल्पना नहीं की होगी। (Photo/Instagram)

Viral Video Today: सोशल मीडिया में शादी-ब्याह से जुड़े वीडियो सबसे ज्यादा शेयर किए जाते हैं। इनमें जीजा-साली के बीच हंसी-मजाक के पल सबसे ज्यादा देखने लायक होते हैं। कई बार दूल्हे के दोस्त भी ऐसा कुछ करते हैं कि शादी यादगार बन जाती है। अभी विवाह से जुड़ा एक ऐसा ही वीडियो वायरल हुआ है। इसमें बेचारे दूल्हे के साथ ऐसा कुछ हुआ जिसे वो शायद ही जिंदगी में कभी भूल पाएगा। वायरल वीडियो में देखेंगे कि विवाह में दोस्तों ने दूल्हे को ऐसा गिफ्ट पकड़ा दिया कि बेचारे को जेल की हवा खानी पड़ गई।

गिफ्ट ने पहुंचा दिया जेल

वायरल वीडियो की शुरुआत में देखेंगे कि दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर बैठे हैं और दोस्त ने विवाह की शुभकामनाएं देने पहुंच रहे हैं। इसी स्टेज पर दूल्हे का खास दोस्त पहुंचा और उसे गिफ्ट वाला सूटकेस पकड़ा दिया। अब दूल्हे ने सूटकेस खोला तो उसमें शेरनी का बच्चा मिला। खुद को इतना अजीब गिफ्ट मिलने पर दूल्हे की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। मगर बेचारी की ये खुशी थोड़ी देर ही चल सकी।

देखिए वीडियो

पकड़ ले गई पुलिस

दूल्हा दोस्त से मिला गिफ्ट दिखाकर खूब फोटोशूट करवाता है। उसके वीडियो सोशल मीडिया में शेयर किए जाते हैं। मगर वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया में वायरल हुई पुलिस दूल्हे के घर पहुंच गई। कुछ ही देर में दूल्हे को हिरासत लिया गया और उसे हवालात में बंद कर दिया। बताया गया कि वीडियो पाकिस्तान का है जहां बिना इजाजत इन जानवरों को रखने की मनाही है। यही वजह है दूल्हे को गिफ्ट की वजह से जेल की हवा खानी पड़ गई। मालूम हो कि वीडियो इंस्टाग्राम पर dailylifevlogs09 नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article