वायरल न्यूज़

Viral Video: चलती गाड़ी की बोनट पर खड़े होकर हवाबाजी दिखा रहे थे लड़के, फिर हुआ ऐसा कि निकल गई हेकड़ी

Shocking Video: आप देख पाएंगे कि लड़कों को अपनी सुरक्षा की भी चिंता नहीं थी। इसके साथ ही उन्हें सड़क पर चल रहे दूसरे लोगों की भी परवाह नजर नहीं आती है। हालांकि, तेज स्पीड में आगे बढ़ रही गाड़ी के सामने अचानक एक ट्रैक्टर आ जाता है। जैसे ही कार चालक अपने सामने ट्रैक्टर को देखता है, वैसे ही उसे झटके में ब्रेक लगाना पड़ जाता है।

Image

कार से गिरे युवक (एक्स)

Shocking Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों ऐसे-ऐसे वीडियो देखने को मिल जाएंगे। जिसे देखकर आप भी सोचने पर मजबूर हो जाते होंगे। सोशल मीडिया पर आजकल मशहूर होने की एक होड़ सी मची हुई है। इस चक्कर में आजकल के युवा किसी भी हद तक जाने को तैयार रहते हैं। कई बार वह इस चक्कर में ऐसे कारनामे कर जाते हैं, जिससे उनकी जान पर बन आती है। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर सामने आया है। यह वीडियो ऐसा है, जिसे देखकर आपकी रूह कांप उठेगी।

वीडियो देखकर आप भी होंगे हैरान

वायरल वीडियो में आप देख पाएंगे कि चार युवक एक चलती गाड़ी की बोनट पर खड़े हैं। वीडियो में नजर आता है कि चारों युवक कार की बोनट पर खड़े होकर रील्स बना रहे हैं। दरअसल, चारों युवक हवाबाजी दिखाने के चक्कर में ऐसा कर रहे थे। इसके बाद वीडियो में जो होता है, उसकी उम्मीद शायद युवकों को भी नहीं रही होगी। आप देख पाएंगे कि युवक जिस गाड़ी की बोनट पर खड़े हैं, वह एक काफिले के साथ चल रही है। यह गाड़ी काफी तेज रफ्तार में सड़क पर लहराती हुई चलती दिख रही है। इसी गाड़ी की बोनट पर चारों लड़के खड़े होकर स्टंट कर रहे होते हैं। देखें वीडियो-

आप देख पाएंगे कि लड़कों को अपनी सुरक्षा की भी चिंता नहीं थी। इसके साथ ही उन्हें सड़क पर चल रहे दूसरे लोगों की भी परवाह नजर नहीं आती है। हालांकि, तेज स्पीड में आगे बढ़ रही गाड़ी के सामने अचानक एक ट्रैक्टर आ जाता है। जैसे ही कार चालक अपने सामने ट्रैक्टर को देखता है, वैसे ही उसे झटके में ब्रेक लगाना पड़ जाता है। यह झटका इतना जोर था कि बोनट पर खड़े चारों लड़के संभल नहीं पाते है। इसके बाद एक-एक करके चारों लड़के सड़क पर गिर जाते हैं। हालांकि, वीडियो देखकर यह नहीं लगता कि उन्हें कोई गंभीर चोट लगी होगी। दूसरी तरफ लोगों का कहना है कि जरूर इन युवकों को आगे से ऐसा न करने का सबक मिल गया होगा। इस वीडियो को @iNikhilsaini नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article