Viral Video: विदेशी मैडम ने पंजाबी में दिया चाय का ऑर्डर, यूजर्स ने उठा दी आधार कार्ड देने की मांग

Viral Video: वीडियो की शुरुआत में महिला को कैफे में ऑर्डर काउंटर के पास जाते हुए दिखाई देती है। फिर वह स्टोर के कर्मचारी से पूछती है कि क्या वह पंजाबी में बात कर सकती है। इसके बाद जवाब में हां सुनने पर महिला पंजाबी में एक कप चाय का ऑर्डर देती है।

KEY HIGHLIGHTS
  • सोशल मीडिया पर विदेशी महिला का वीडियो वायरल
  • पंजाबी में चाय का ऑर्डर देती दिखी महिला
  • धाराप्रवाह पंजाबी सुनकर यूजर्स हुए शॉक्‍ड

Viral Video: एक विदेशी महिला का प्रभावशाली पंजाबी बोलने का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी ज्‍यादा वायरल हो रहा है। महिला की इस कला को देख इंटरनेट यूजर्स को झटका लगा है। महिला ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें वह धाराप्रवाह पंजाबी बोलते हुए एक कप चाय का ऑर्डर दे रही थी। जब से उसने वीडियो पोस्ट किया है तब से कई लोग हैरान रह गए हैं और कई लोगों ने पोस्ट के कमेंट बॉक्‍स में उसकी तारीफ भी की है।

वीडियो की शुरुआत में महिला को कैफे में ऑर्डर काउंटर के पास जाते हुए दिखाई देती है। फिर वह स्टोर के कर्मचारी से पूछती है कि क्या वह पंजाबी में बात कर सकती है। इसके बाद जवाब में हां सुनने पर महिला पंजाबी में एक कप चाय का ऑर्डर देती है। बेहतरीन पंजाबी सुनकर स्टोर कर्मचारी हैरान रह जाती है और पूछती है कि, उसने यह भाषा कहां से सीखी है। इस पर महिला ने बताया कि उसने यूनिवर्सिटी में अपनी एक क्लास में पंजाबी सीखी थी। वीडियो के अंत में आप देख सकते हैं कि महिला घबरा रही है, लेकिन फिर भी बातचीत जारी रखने की कोशिश कर रही है।

End of Feed