वायरल न्यूज़

Viral Video: बिना दावत के भारतीय शादी में घुस गया विदेशी कपल, अंदर जो हुआ जिंदगीभर नहीं भूलेगा

Viral Video: आप देख पाएंगे कि विदेशी कपल सड़क पर टहल रहा होता है, तभी उसे ढोल-नगाड़ों की आवाज और नाचते-गाते लोग दिखते हैं। इसके बाद जिज्ञासा में वह शादी समारोह के अंदर पहुंच जाते हैं। इस दौरान उन्हें पहले तो थोड़ा संकोच हो रहा होता है। हालांकि, कुछ ही पलों में उन्हें लोग अपने साथ डांस फ्लोर पर खींच ले जाते हैं।

Image

भारतीय शादी में विदेशी कपल (इंस्टाग्राम)

Viral Video: भारत में शादियों का सीजन चल रहा है। इस दौरान सोशल मीडिया पर भारतीय शादियों के तरह-तरह के वीडियो वायरल होते हैं। कॉलेज के दिनों में कई युवक बिना दावत के शादियों में घुस जाते हैं। इसके बाद वह दावत खाकर वापस आ जाते हैं और जिसके घर में शादी होती है, उसे पता भी नहीं चलता है। हम सभी जानते हैं कि भारतीय शादियों में मेहमानों और रिश्तेदारों की दिल खोलकर मेहमान नवाजी की जाती है। इस दौरान मेहमानों को भगवान की तरह पूजा जाता है। इसी क्रम में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसे देखकर आपको अपनी आंखों पर यकीन नहीं होगा।

वीडियो देखकर दिल खुश हो जाएगा

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक विदेशी कपल बिना निमंत्रण के भारतीय शादी में घुस जाता है। इसके बाद जो चीज होती है, वह हैरान करने वाली है। दरअसल, विदेशी कपल को शादी के घर से लौटाया नहीं जाता बल्कि बहुत ही गर्मजोशी से स्वागत किया जाता है। विदेशी कपल को भी शायद इस बात की उम्मीद नहीं रही होगी। अंदर घुसते ही विदेशी कपल के माथे पर पहले तिलक लगाया जाता है। इसके बाद वह डीजे फ्लोर पर जमकर डांस करते हैं। देखें वीडियो-

विदेशी कपल का अंदर ऐसा स्वागत किया जाता है कि वह भावुक और खुश नजर आते हैं। आप देख पाएंगे कि विदेशी कपल सड़क पर टहल रहा होता है, तभी उसे ढोल-नगाड़ों की आवाज और नाचते-गाते लोग दिखते हैं। इसके बाद जिज्ञासा में वह शादी समारोह के अंदर पहुंच जाते हैं। इस दौरान उन्हें पहले तो थोड़ा संकोच हो रहा होता है। हालांकि, कुछ ही पलों में उन्हें लोग अपने साथ डांस फ्लोर पर खींच ले जाते हैं। फिर जो नजारा देखने को मिलता है, वह भारतीय संस्कृति की तस्वीर पेश करता है। विदेशी कपल के चेहरे पर जिस तरह की मुस्कान नजर आती है, वह साफ बताती है कि वे इस अनुभव से बेहद खुश हैं। वीडियो को duncan.mcnaught नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article