Viral Video: सोशल मीडिया की अजब-गजब दुनिया में कुछ ना कुछ छाया ही रहता है। हालांकि यहां कभी-कभी ऐसा कुछ नजर आता है कि दिमाग घूम जाता है। आंखों पर यकीन नहीं होता है कि ऐसा हो सकता है। अभी ठीक वैसा ही एक वीडियो सामने आया है। वीडियो ऑमलेट बेच रहे एक शख्स से जुड़ा है। इसमें शख्स ऐसा ऑमलेट बनाता है कि उसे पूरा खाने वाले को ही तगड़ा इनाम देने की घोषणा कर दी। शख्स का दावा है कि उसका बनाया ऑमलेट खाने वाले को पचास हजार रुपये का इनाम देगा। शख्स का ये वीडियो अभी तक लाखों व्यूज बटोर चुका है। हजारों लोगों ने इसपर प्रतिक्रियाएं भी दी हैं।
ऑमलेट खाने के बदले पचास हजार रुपये का इनाम दे रहा शख्स। (फोटो- वीडियो स्क्रीनशॉट)
ऑमलेट खाने पर पचास हजार का इनाम
वीडियो की शुरुआत एक फूड ब्लॉगर से होती है। राइड पर निकले फूड ब्लॉगर की नजर सड़क किनारे ऑमलेट बेच रहे एक शख्स पर पड़ी। वो तुरंत उसके करीब पहुंचा और उसका काम करने का अंदाज देने लगा। शख्स ने देखा कि ऑमलेट इतना बड़ा है कि शायद ही कोई उसे पूरा खा पाएगा। बाद में ऑमलेट बेच रहे शख्स ने बताया कि उसका बनाया आमलेट खाने वाले को पचास हजार रुपये का इनाम देगा। हालांकि देखकर साफ लगता है कि 15 अंडों का बनाया ऑमलेट शायद ही कोई पूरा खा पाएगा।
यहां इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो
ऑमलेट खाने के बदले पचास हजार रुपए का इनाम देने का दावा करने वाला शख्स का ये वीडियो इंस्टाग्राम की दुनिया में छाया हुआ है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। मालूम हो कि वीडियो youtubeswadofficial नाम के हैंडल से शेयर किया गया है।
