वायरल न्यूज़

वृंदावन में अब बंदर ने उड़ाया iPhone, ये खास चीज देने पर लौटाया मोबाइल, डिमांड सुनकर हंसी निकल जाएगी

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Jan 17, 2024, 04:42 PM IST

इंस्टाग्राम पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें बंदर एक भक्त का मोबाइल छिनकर दीवार पर जाकर बैठ जाता है। ऐसे में जब शख्स उसको फ्रूटी देता है, तब बंदर उसको मोबाइल लौटाता है।

Image

फ्रूटी देने पर वृंदावन के बंदर ने लौटाया iPhone (फोटो साभार - Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • बंदर ने चुराया मोबाइल
  • फ्रूटी के बदले वापस की मोबाइल
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Monkey Stealing iPhone Viral Video: वृंदावन की सैर हो और बंदर आपके साथ मस्ती ना करें, ऐसा हो सकता है क्या भला। वृंदावन की गलियां जितनी भक्ति के रस के लिए फेमस है, उतना ही वहां के बंदरों को लेकर भी। यहां के बंदर आपके हाथ से कब क्या छिन लें, ये कहा नहीं जा सकता। वृंदावन के काफी वीडियोज वायरल (Viral Video) होते रहते हैं, जिसमें बंदर लोगों के हाथ से मोबाइल और प्रसाद छिन ले जाते हैं, इसके बदले अगर आप उन्हें फ्रूटी या लड्डू देंगे, तभी वे आपका सामान वापिस करते हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में एक बंदर वृंदावन में आए सैलानी का iPhone छिनकर दीवार पर चढञकर बैठ जाता है। ऐसे में जब शख्स बंदर को फ्रूटी देता है, तब बंदर उसको मोबाइल लौटाता है। ऐसे में ये मजेदार वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो को आप भी देखेंगे तो आप भी हंस-हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। बंदर और मोबाइल चोरी का ये वीडियो काफी फनी है।

फ्रूटी देने पर वृंदावन के बंदर ने लौटाया iPhone

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर काफी यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि बंदर ने तो सभी को खूब परेशान किया। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि ऐसे मजेदार वीडियो को दिखाने के लिए रखा जाएगा। बता दें, इस वीडियो को 'sevak_of_krsna' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तो ऐसे में ये वीडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article