मुंबई की सड़कों पर ऑटो में घूमते दिखे फेमस यूट्यूबर मिस्टरबीस्ट, भारत आने के पीछे है ये खास वजह

Viral Video: कुछ दिन पहले मिस्टरबीस्ट ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया था। इसमें बताया गया था कि वह, लोगन, केएसआई और आईशोस्पीड सभी नवंबर में भारत आएंगे। उन्होंने पोस्ट पर कैप्शन लिखा, 'मैं 10 नवंबर को भारत आ रहा हूं!'

Viral Video: यू-ट्यूब पर सबसे ज्‍यादा फॉलो किए जाने वाले यूट्यूबर मिस्टरबीस्ट और एक अन्‍य लोगन पॉल इन दिनों मुंबई में हैं। दोनों के मुंबई आने की खबर इंटरनेट पर आग की तर‍ह फैल गई। देखते ही देखते उनकी फोटो और वीडियो से सोशल मीडिया गुलजार हो गया। जैसे ही मिस्टरबीस्ट (उर्फ जेम्स स्टीफन डोनाल्डसन) मुंबई एयरपोर्ट पर उतरे पैपराज़ी ने उनका उत्साहपूर्ण तरह से स्‍वागत किया। काले रंग की हुडी, शॉर्ट्स और सफ़ेद स्नीकर्स में वे फोटोग्राफरों से बात कर रहे थे।

मुंबई की ऑटो में मिस्‍टरबीस्‍ट।

एक वीडियो में, उन्हें पैपराज़ी को मुट्ठी बांधते और सेल्फी के लिए पोज़ देते हुए देखा गया। जब एक रिपोर्टर ने पूछा कि वह आने के बाद कैसा महसूस कर रहे हैं, तो उन्होंने बस इतना कहा, 'मैं उत्साहित हूं।

End of Feed