वायरल न्यूज़

ट्रैफिक पुलिसकर्मी देखा तो प्रेमिका को ही गिरा दिया, फिर गोली की रफ्तार से भाग गया प्रेमी, धमाकेदार है VIDEO

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Nov 12, 2024, 08:25 AM IST

Funny Video Today: वायरल वीडियो में देखेंगे कि प्रेमी और प्रेमिका केटीएम बाइक पर बैठे हैं और किसी ने हेलमेट नहीं लगाया है। मगर सामने ही ट्रैफिक पुलिसकर्मी खड़ा मिल गया। अब चालान के डर से प्रेमी अपनी प्रेमिका को नीचे गिराकर भाग गया।

Image

प्रेमिका को छोड़कर भाग गया प्रेमी। (Photo/Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • प्रेमी ने प्रेमिका को ही गिरा दिया
  • उठाने की बजाय भाग गया बंदा
  • वीडियो देखकर हंसी ना रुकेगी

Funny Video Today: सोशल मीडिया की मजेदार दुनिया में हर समय कुछ ना कुछ छाया ही रहता है। यहां हर रोज ऐसे ढेरों वीडियो अपलोड किए जाते हैं जो किसी को भी हंसने पर मजबूर कर देते हैं। अभी ठीक वैसा ही एक वीडियो हर तरफ छाया हुआ है। वीडियो इतना मजेदार है कि देखते ही पेट पकड़कर बैठ जाएंगे, मगर हंसी नहीं रोक पाएंगे। दरअसल वायरल वीडियो प्रेमी-प्रेमिका से जुड़ा बताया गया है। दोनों केटीएम बाइक पर फर्राटा भर रहे हैं। मगर उनकी मुसीबत उस समय बढ़ गई जब सामने ही ट्रैफिक पुलिसकर्मी मिल गया। बिना हेलमेट और रफ्तार भरती बाइक देखकर पुलिसकर्मी ने तुरंत बाइक रोकने का इशारा किया।

प्रेमिका को ही गिरा दिया

फ्रेम में आगे देखेंगे कि ट्रैफिक पुलिसकर्मी खुद बाइक के करीब पहुंच गया। मगर अब प्रेमी जो कुछ करता है कि शायद ही प्रेमिका को भी इसका अंदाजा होगा। इसमें देखेंगे कि पुलिस ट्रैफिक पुलिसकर्मी को सामने खड़ा देखकर प्रेमी ने तुरंत रफ्तार भरी और नौ दो ग्यारह हो गया। मगर उसकी इस हरकत की वजह से प्रेमिका बेचारी धड़ाम से नीचे गिर पड़ी। देखकर हैरान होंगे कि प्रेमिका के नीचे गिरने के बाद भी प्रेमी वापस नहीं लौटता है। इधर पूरी घटना का वीडियो बना रहा शख्स खुद भी ऐसा नजारा देखकर चौंक गया।

वायरल हुआ धमाकेदार वीडियो

आखिर में देखेंगे कि बाइक सवार प्रेमी का चालान काटने पहुंचा पुलिसकर्मी अब उसकी प्रेमिका को उठकर खड़ा होने में मदद कर रहा है। वो किसी तरह लड़की को किनारे तक ले जाता है और पीने के लिए पानी देता है। फ्रेम में एक ऐसा नजारा है जो सबसे ज्यादा देखने लायक है। मालूम हो कि प्रेमिका को छोड़ने भागने वाले प्रेमी का ये वीडियो अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर वायरल है। इसे इंस्टाग्राम पर ranchi_explores नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article