Brain Teaser Puzzle Online: सोशल मीडिया पर ऑप्टिकल इल्यूजन (Optical Illusion) की एक तस्वीर वायरल हो रही है, जो ब्रेन टीजर की बताई जा रही है। इनमें से कुछ ऐसी तस्वीरें होती हैं, जिन्हें सॉल्व करने में काफी लोग परेशान हो जाते हैं। वहीं, काफी तस्वीरें ऐसी होती है, जो आसानी से सॉल्व हो जाती हैं। वायरल हो रही यह तस्वीर भी काफी खतरनाक बताई जा रही है। इसमें एक गलत इक्वेशन दिया गया है, जिसे सही कर दिखाने का चैलेंज दिया गया है। इस तस्वीर को सॉल्व करने में 99 प्रतिशत लोग अपने हाथ खड़े कर चुके हैं।
Brain Teaser की तस्वीर वायरल...
बता दें, इस तस्वीर में दिया गया इक्वेशन माचिस की तीलियों से बनाया गया है। इसमें से दो तीलियां हटानी है और इसे एडजस्ट कर सॉल्व करना है। कहा जा रहा है कि इस पजल को सॉल्व करना इतना आसान नहीं है, जितना आप समझ रहे हैं। कहा जा रहा है कि इस पजल को सॉल्व करने के लिए कई सूरमा हाथ आजमा चुके हैं लेकिन अभी तक कोई सफल नहीं पाया है। ऐसे में अगर आप खुद को धुरंधर समझते हैं तो इसे सॉल्व कर दिखाइए। इस पजल को सॉल्व करने वाले को 'गुड्डू भैया' जैसा दिमागवाला माना जाएगा।

ये रहा हल
ये रहा हल
दिए गए इस तस्वीर में आपको बाईं ओर के 0 में से दो तीली हटानी है, ताकि वह 11 बन जाए। फिर दाईं ओर के 5 में हटाई गई दो तीलियां जोड़ देनी हैं, ताकि वह 8 बन जाएगा। अब आप देखेंगे तो ये पूरा इक्वेशन सॉल्व (11 - 3 = 8) हो जाएगा। ऊपर दिए गए तस्वीर में भी आप इस पजल का हल दिखाई दे रहा है। तो देखा आपने कि ऐसे पजल्स को सॉल्व करना काफी आसान होता है। अब आप चाहे तो अपने चाहने वालों या परिचितों को भी ये इक्वेशन भेज सकते हैं और उनके दिमाग का टेस्ट ले सकते हैं।
