Video: मशहूर इन्फ्लुएंसर ने मुंबई के फुटपाथ पर ली देसी हेड मसाज, मजेदार वीडियो हो रहा वायरल

Viral Video: वायरल वीडियो में क्रिस्‍टन के हाव-भाव देख ये साफ पता चल रहा था कि, दुकानदार की आक्रामक स्‍टाइल से वो चकित रह गए। दुकानदार ने सिर पर थप्‍पी मार-मारकर पारंपरिक चंपी की। वीडियो शेयर करते हुए क्रिस्‍टन ने इसे 'प्रसिद्ध भारतीय स्ट्रीट मसाज' बताया।

Viral Video: इंस्‍टाग्राम पर फेमस इंन्फ्लुएंसर क्रिस्टन हैन्बी के वीडियो आपने देखे होंगे। इनके वीडियोज में ये अपनी फैमिली के साथ प्रैंक करते हुए दिखते हैं। इन दिनों क्रिस्‍टन पहली बार भारत आए हैं। मुंबई में घूमते हुए ये फुटपाथ पर एक देसी हेड मसाज वाले के पास पहुंचे। जहां इन्‍होंने मसाज का आनन्‍द लिया। हैन्बी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें वह पारंपरिक भारतीय सिर की मालिश चंपी करवाते हुए दिखाई दे रहे थे।

मसाज कराते हुए क्रिस्‍टन।

वायरल वीडियो में क्रिस्‍टन के हाव-भाव देख ये साफ पता चल रहा था कि, दुकानदार की आक्रामक स्‍टाइल से वो चकित रह गए। दुकानदार ने सिर पर थप्‍पी मार-मारकर पारंपरिक चंपी की। वीडियो शेयर करते हुए क्रिस्‍टन ने इसे 'प्रसिद्ध भारतीय स्ट्रीट मसाज' बताया। अब तक इस वीडियो को 467K से ज़्यादा बार देखा जा चुका है। वीडियो पर नेटिज़न्स की मजेदार प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।

End of Feed