वायरल न्यूज़

दूल्हे को लगा देखकर खुश हो जाएगी दुल्हन, मगर हंसी का पात्र बन गया बेचारा, देखिए VIDEO

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Feb 25, 2025, 01:45 PM IST

Bride Groom Video: विवाह से जुड़ा दूल्हा-दुल्हन का ये वीडियो सोशल मीडिया में छाया हुआ है। इसमें बेचारा दूल्हा ऐसा गलती कर बैठता है खुद की शादी में ही हंसी का पात्र बन गया।

Image

दूल्हा-दुल्हन का ये वीडियो देखकर हंसी रोकना मुश्किल हो जाएगा। (Photo/Instagram)

Bride Groom Video: सोशल मीडिया की दुनिया मजेदार वीडियो से भरी पड़ी है। यहां हर रोज ऐसे-ऐसे नजारे दिखाई पड़ते हैं तुरंत हंसी छूट जाती है। मगर कभी-कभी ऐसा कुछ नजर आता है पेट पकड़कर बैठ जाते हैं, मगर हंसी रोकना मुश्किल होता है। यकीन नहीं करेंगे मगर अभी ठीक वैसा ही वीडियो सामने आया है जो खूब मजेदार होने वाला है। वीडियो दूल्हा-दुल्हन से जुड़ा है। इसमें देखेंगे कि दूल्हा स्टेज पर बैठा है तभी दुल्हन की एंट्री होती है। दुल्हन स्टेज के करीब आती है तभी दूल्हा उसके करीब पहुंचता है। दूल्हे बड़े प्यार से उसका हाथ पकड़ता है।

दिखा ऐसा नजारा हंसी छूट जाएगी

दूल्हे समझता है इससे दुल्हन बेहद खुशी होगी। मगर इसी बीच ऐसा कुछ हुआ बेचारा दूल्हा हंसी का पात्र बन गया। दरअसल दूल्हा जैसे ही दुल्हन को अपना हाथ देता है तभी दुल्हन की नजर उसकी ड्रेस पर पड़ती है। दुल्हन देखती है कि उसकी शेरवानी के बटन अव्यवस्थित हैं। दुल्हन तुरंत दूल्हे को टोकती है और उसे बटन ठीक करने के लिए कहती है। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जिसे देखकर हंसी भी बहुत आती है।

इंस्टाग्राम पर देखें वीडियो

इधर दुल्हन के इतना भर टोकने पर दूल्हा बेचारा हंसी का पात्र बन गया। मालूम दूल्हा-दुल्हन का ये वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कर रहे हैं। हालांकि वीडियो कब और कहां का है इसकी जानकारी नहीं है। वीडियो इंस्टाग्राम पर Bridal lehenga नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article