Viral video: सोशल मीडिया इन दिनों यूजर्स तरह-तरह के वीडियो बनाकर लाइक्स बटोरकर फेमस होने में लगे हैं। कंटेंट क्रिएटर्स रील्स बनाकर अपनी हरकतों से लोगों का मनोरंजन तो करते ही हैं साथ में अपने फॉलोवर्स भी बढ़ाते नजर आ हरे हैं। हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक महिला बीच सड़क पर मंजुलिका बनकर डांस करती दिख रही है। 2007 की बॉलीवुड फिल्म 'भूल भुलैया' की 'मंजुलिका' की ड्रेस में महिला का डांस देख यूजर्स भी चौंक गए। डांस करने वाली ये महिला और कोई नहीं बल्कि इंफ्लुएंसर प्रीति थापा हैं, जिन्होंने हरे रंग की साड़ी पहनी है और बिखरे हुए बाल लेकर मेकअप से ढके चेहरे के साथ वो डांस कर रही हैं। वीडियो को बस इतना कैप्शन दिया गया था, 'मंजुलिका को गुवाहाटी में देखा गया।'
डांस देख यूजर्स ने किया रिएक्ट
कमेंट सेक्शन में यूजर्स ने अलग-अलग से रिएक्ट किया। कुछ लोगों ने इन्फ्लुएंसर के डांस पर उसकी तारीफ तो वहीं कुछ यूजर्स ने ट्रैफिक रोकने के लिए उनकी आलोचना की है। एक यूजर ने लिखा, 'प्रिय मंजुलिका कृपया ट्रैफिक नियमों का पालन करें।' दूसरे यूजर ने कहा कि, 'फेमस होने के लिए बेताब हैं।' तीसरे यूजर ने कहा कि, 'मैं आपके आत्मविश्वास के स्तर का सम्मान करता हूं।' चौथे ने कहा, 'सामाजिक चिंता उससे डरती है।'
क्या बोलीं 'मंजुलिका'
मंजुजिका बनकर डांस करने वाली कंटेंट क्रिएटर ने यूजर्स का शुक्रिया अदा किया। वे लिखती हैं कि, 'दोस्तों, आभार व्यक्त करने के लिए शब्द पर्याप्त नहीं हैं। इतने प्यार और समर्थन से अभिभूत हूं। उम्मीद है कि मैं हमेशा आप लोगों का मनोरंजन करती रहूंगी इसलिए कृपया समर्थन और आशीर्वाद देते रहें और गुवाहाटी की रौनक खासकर फैंसी बाजार इसे कोई नहीं हरा सकता।' अपने इंस्टा बायो में, प्रीति थापा खुद को 'सामाजिक कार्यकर्ता, प्रभावशाली और कलाकार' कहती हैं। वह 2012 में आयोजित मेगा मिस नॉर्थईस्ट प्रतियोगिता की पहली रनर-अप भी थीं।
