Viral Video: सोशल मीडिया पर एक दिन में कई तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं। हाल ही में बिहार का एक वीडियो काफी वायरल हुआ था जिसमें फर्जी आईपीएस बनकर थाने पहुंचे शख्स की कहानी खूब वायरल हुई थी। बिहार के जमुई की पुलिस ने जब मिथिलेश कुमार नाम के इस लड़के को पकड़ा तो उसने दावा किया कि वो 2 लाख रुपए देकर आईपीएस बना है। बाद में पुलिस ने इसे मनगढ़ंत और बेबुनियाद बताया लेकिन रातों-रात ये लड़का अपनी हरकत से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। गौरतलब है कि, आजकल ये लड़का लड़कियों के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहा है।
मिथिलेश छोटे-बड़े भोजपुरी सिंगर्स की पहली पसंद बने हुए हैं। इनके वीडियो को न केवल लोग शूट कर रहे हैं बल्कि बाकायदा उसे वायरल भी कर रहे हैं। यूजर्स ने मिथिलेश की रील को खूब देख और पसंद किया है। हाल ही में मिथिलेश का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, इस वीडियो को आशु सिंह नाम की लड़की ने शेयर किया है और इसके बैकग्राउंड में भोजपुरी गाना नम्बरी लुटाइबो…राइफल के नोक पर बज रहा है।
वीडियो में आशु और मिथिलेश एक कार के अंदर बैठे हैं। लड़की सूट-सलवार में है, जबकि मिथिलेश ने सफेद पैंट और शर्ट पहनी है। दोनों इस गाने पर पूरे जोश के साथ डांस कर रहे हैं। हाल ही में आई खबरों के मुताबिक, नकली आईपीएस बनने के कारण मिथिलेश को गिरफ्तार भी किया गया। लेकिन अपने इस कारनामे की वजह से वह रातों-रात वायरल हो गया और उसे लोकप्रियता भी मिली।
गौरतलब है कि, मिथिलेश ने आशु सिंह नाम की इस लड़की के साथ कई वीडियो और रील बनाए हैं। सभी वीडियो को लाखों बार देखा जा चुका है, लेकिन इस वायरन वीडियो को सबसे ज्यादा व्यूज मिले हैं। लाखों लोगों ने इसे शेयर और लाइक किया है. वहीं, 15 हजार से ज्यादा कमेंट्स आ चुके हैं। वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा है कि 'आज तक मैं इसे मासूम समझ रहा था, लेकिन ये तो कुछ और ही निकला।' एक और यूजर ने कमेंट किया है कि इस फर्जी आईपीएस साहब ने मशहूर होने का गुर सीख लिया है। वहीं कई लोगों ने कमेंट बॉक्स में हंसी वाले इमोजी की बरसात की है।
