Video: ट्रेन में अनजान बच्ची के साथ खेलकर इमोशनल हुआ यात्री, वीडियो देखकर यूजर्स की आंखें भी हुईं नम

Viral Video: वायरल हो रहे वीडियो में वह व्यक्ति छोटी बच्ची के साथ खेलता हुआ दिखाई दे रहा है। दोनों एक-दूसरे से बातचीत करते हुए मुस्कुरा रहे हैं। पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने बताया कि वह ट्रेन में बुजुर्ग दंपति से मिली थीं और वह व्यक्ति एक कारोबारी था।

Viral Video: ट्रेन में यात्रा करते समय कई यात्री ऐसे होते हैं जो कि दूसरे यात्रियों से घुल-मिल जाते हैं। ऐसा ही एक नजारा उस वक्‍त देखने को मिला जब एक इंस्टाग्राम यूजर अपनी बेटी के साथ ट्रेन का सफर कर रही थीं। इस दौरान उनकी बेटी की एक बुजुर्ग व्यक्ति से दोस्ती हो गई। तब यूजर ने ट्रेन में खेलते हुए और मस्ती करते हुए दोनों के खूबसूरत पलों को कैमरे में कैद भी किया। वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने पोस्ट में बताया कि छोटी बच्ची के साथ खेलते-खेलते वो शख्‍स इमोशनल हो गया और रो पड़ा। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी काफी वायरल हो रहा है।

बच्‍चे के साथ खेलता शख्‍स।

वायरल हो रहे वीडियो में वह व्यक्ति छोटी बच्ची के साथ खेलता हुआ दिखाई दे रहा है। दोनों एक-दूसरे से बातचीत करते हुए मुस्कुरा रहे हैं। पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने बताया कि वह ट्रेन में बुजुर्ग दंपति से मिली थीं और वह व्यक्ति एक कारोबारी था। अपनी बेटी के साथ खेलने के बाद वह व्यक्ति रो पड़ा। शायद वे अपने पोते-पोतियों को याद करके इमोशनल हो गए थे। इस वीडियो को कुछ दिन पहले शेयर किया गया था। पोस्ट किए जाने के बाद से इसे करीब 21 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। शेयर पर कई लाइक और कमेंट भी हैं।

End of Feed