वायरल न्यूज़

VIDEO: बिना ताला तोड़े लॉकअप से निकल आया अपराधी, चालाकी देख पुलिस अफसर भी हुए हैरान

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Sep 10, 2024, 08:52 AM IST

Viral Video Today: सोशल मीडिया में एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हुआ है। इसमें देखेंगे कि पुलिस स्टेशन में बंद अपराधी लॉकअप का ताला तोड़े बिना भागने में कामयाब हो गया। पुलिस ने जब उसे दोबारा गिरफ्तार किया तो उसकी चालाकी देखकर होश उड़ गए।

Image

कमजोर शरीर का फायदा उठाकर लॉकअप से निकल आया अपराधी। (Photo/X.com)

KEY HIGHLIGHTS
  • ताला तोड़े बिना लॉकअप से भागा अपराधी
  • कैमरे में कैद हुआ हैरान करने वाला घटनाक्रम
  • वीडियो देखकर आपके भी होश उड़ जाएंगे

Viral Video Today: महाराष्ट्र के पुणे शहर से जुड़ा एक अजीब वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। वीडियो शहर के चाचन पुलिस स्टेशन से जुड़ा है। बताया गया कि पुलिस स्टेशन के लॉकअप में पुलिस ने एक अपराधी को बंद किया था। मगर ये अपराधी बिना लॉकअप का ताला तोड़े थाने से भाग निकला। हालांकि पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए फरार अपराधी को कुछ घंटे बाद दोबारा गिरफ्तार कर लिया। मगर सवाल बनता है कि आखिर बिना लॉकअप का ताला तोड़े बिना अपराधी भागने में कामयाब कैसे हो गया। पुलिस ने भी उसे दोबारा गिरफ्तार करने के बाद यही सवाल पूछा। इसके बाद अपराधी ने जो कुछ बताया सुनकर खुद पुलिस अफसरों का भी दिमाग चकरा गया।

कैसे भाग निकला अपराधी

अफसरों की समझ में नहीं आया कि आखिर अपराधी इस तरह से कैसे लॉकअप से बाहर निकल आया। अपराधी को दोबारा लॉकअप में बंद किया गया और उसे दोबारा उसी तरह बाहर निकलने के लिए कहा गया। मगर अबकी बार पुलिस ने इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया जो अब सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। इसमें देखेंगे कि अपराधी अपने कमजोर शरीर का फायदा उठाकर लॉकअप से बाहर निकलने में कामयाब हो गया। इसमें देखेंगे कि सलाखों के बीच में इतना गैप था जो उस कमजोर अपराधी के बाहर निकलने के लिए काफी था। अपराधी एक बार फिर ऑन कैमरा लॉकअप से इसी तरह बाहर निकलकर दिखाता है।

एक्स पर देखिए वीडियो

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हैरान करने वाला ये वीडियो बीते सोमवार में सुबह साढ़े सात बजे का है। अपराधी लॉकअप से भागने के बाद अपने दोस्त के यहां छिपा हुआ था। पुलिस ने दोस्त के घर से उसे दोबारा गिरफ्तार कर लिया और थाने ले आई। मालूम हो कि अपराधी के लॉकअप से भागने से जुड़ा ये वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लटेफॉर्म पर वायरल है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। वीडिओ एक्स पर @rose_k01 नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article