Viral Video: हाथी के सामने टशन दिखा रही थी लड़की, फिर गजराज ने ऐसे लपेटा जिंदगीभर नहीं भूल पाएगी

  • Authored by: कौशलेंद्र पाठक
  • Updated Mar 18, 2024, 04:52 PM IST

Elephant Attack Video: सोशल मीडिया पर हाथी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उसने लड़की को ऐसे पटका, जिसे देखकर लोगों की हंसी छूट गई। इतना ही नहीं लड़की की हालत को देखकर लोग हैरान भी हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • हाथी ने लड़की को उठाकर पटका
  • नजारा देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए
  • सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Viral Video: सोशल मीडिया पर कब, क्या वायरल (Animal Viral Video) हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता? इनमें कुछ नजारे ऐसे होते हैं, जिन्हें देखते ही हंसी (Funny Video) छूट जाती है। जबकि, कुछ नजारों को देखकर लोग हक्के-बक्के रह जाते हैं। वहीं, कुछ तो ऐसे होते हैं, जिनपर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। इतना ही नहीं मामला जो भी हो यूजर्स इन पर जमकर चटकारे भी लेते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो (Trending Video) सामने आया है, जिसे देखकर आपको हंसी भी आएगी और हैरानी भी होगी। क्योंकि, इस वीडियो (Elephant Video) में एक हाथी ने लड़की को ऐसे पटका, जिसे वो जिंदगीभर नहीं भूल पाएगी।

Elephant Attack Video

हाथी ने लड़की को सिखाया सबक (तस्वीर साभार- इंस्टाग्राम)

आमतौर पर लोग हाथियों से दूरी बनाकर ही रखते हैं। क्योंकि, हाथी अगर किसी पर हमला करता है तो उसका बच पाना मुश्किल है। हालांकि, हाथी जब शांत रहता है तो लोग उसके साथ जमकर मस्ती भी करते हैं। वहीं, कई बार मजे-मजे में ऐसा खेल हो जाता है, जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की होती है। इस वीडियो में भी आपको कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं एक लड़की हाथी के सामने टशन में खड़ी थी। लड़की को देखकर ऐसा लगता है जैसे वो हाथी के साथ मजे लेना चाहती है। लेकिन, अचानक हाथी बिदक जाता है और लड़की को ऐसे पटकता है, जिसे वो शायद ही कभी भूल पाए। बेचारी लड़की किसी तरह खुद को बचाकर वहां से भागती है। तो पहले यह मजेदार वीडियो देखें...

End of Feed