वायरल न्यूज़

Viral Video: हाथी के सामने टशन दिखा रही थी लड़की, फिर गजराज ने ऐसे लपेटा जिंदगीभर नहीं भूल पाएगी

  • Authored by: कौशलेंद्र पाठक
  • Updated Mar 18, 2024, 04:52 PM IST

Elephant Attack Video: सोशल मीडिया पर हाथी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उसने लड़की को ऐसे पटका, जिसे देखकर लोगों की हंसी छूट गई। इतना ही नहीं लड़की की हालत को देखकर लोग हैरान भी हैं।

Image

हाथी ने लड़की को सिखाया सबक (तस्वीर साभार- इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • हाथी ने लड़की को उठाकर पटका
  • नजारा देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए
  • सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Viral Video: सोशल मीडिया पर कब, क्या वायरल (Animal Viral Video) हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता? इनमें कुछ नजारे ऐसे होते हैं, जिन्हें देखते ही हंसी (Funny Video) छूट जाती है। जबकि, कुछ नजारों को देखकर लोग हक्के-बक्के रह जाते हैं। वहीं, कुछ तो ऐसे होते हैं, जिनपर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। इतना ही नहीं मामला जो भी हो यूजर्स इन पर जमकर चटकारे भी लेते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो (Trending Video) सामने आया है, जिसे देखकर आपको हंसी भी आएगी और हैरानी भी होगी। क्योंकि, इस वीडियो (Elephant Video) में एक हाथी ने लड़की को ऐसे पटका, जिसे वो जिंदगीभर नहीं भूल पाएगी।

आमतौर पर लोग हाथियों से दूरी बनाकर ही रखते हैं। क्योंकि, हाथी अगर किसी पर हमला करता है तो उसका बच पाना मुश्किल है। हालांकि, हाथी जब शांत रहता है तो लोग उसके साथ जमकर मस्ती भी करते हैं। वहीं, कई बार मजे-मजे में ऐसा खेल हो जाता है, जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की होती है। इस वीडियो में भी आपको कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं एक लड़की हाथी के सामने टशन में खड़ी थी। लड़की को देखकर ऐसा लगता है जैसे वो हाथी के साथ मजे लेना चाहती है। लेकिन, अचानक हाथी बिदक जाता है और लड़की को ऐसे पटकता है, जिसे वो शायद ही कभी भूल पाए। बेचारी लड़की किसी तरह खुद को बचाकर वहां से भागती है। तो पहले यह मजेदार वीडियो देखें...

जिंदगी भर का सबक

वीडियो देखकर आप भी जरूर ठहाके लगा रहे होंगे। साथ ही सोच रहे होंगे कि लड़की के साथ तो खेल हो गया भाई। इस मजेदार वीडियो को इंस्टाग्राम पर 'safari_wild7' नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने इसे पसंद किए हैं। वहीं, मजे लेते हुए लोग वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। किसी का कहना है कि लड़की के साथ तो खेल हो गया भाई। किसी का कहना है कि बड़ा हाहाकारी नजारा था। कुछ का कहना है कि बेचारी की किस्मत अच्छी थी कि वो बच गई। तो इस वीडियो पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है कमेंट कर जरूर बताएं।

कौशलेंद्र पाठक
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article