Viral Video: तमिलनाडु में मेट्टूर बांध के पास बाढ़ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर इन दिनों काफी वायरल हो रहा है। दरअसल, ये वीडियो कावेरी नदी के बीच में फंसे सात कुत्तों के एक झुंड का है। जिन्हें अग्निशमन और बचाव कर्मियों ने ड्रोन की मदद से बिरयानी खिलाई। दावा है कि, ये कुत्ते तीन दिने से बिना भोजन के फंसे रहे। रिपोर्ट के अनुसार, इस मिशन के लिए ड्रोन सेवा कंपनी GEOTechnoValley को अग्निशमन सेवा कर्मियों द्वारा नियुक्त किया गया है। कंपनी के निदेशक और सीईओ पी. सर्वेश्वरन ने टाइम्स नाउ को बताया कि, 'हम शनिवार को ड्रोन को असेंबल करेंगे।'
बताया जाता है कि, गुरुवार को बाढ़ में फंसे कुत्तों की मनोदशा सामने आई। दरअसल, ड्रोन फुटेज में मेट्टूर बांध के 16-चैनल स्लुइस गेट से पानी निकलता हुआ दिखाई दिया उस वक्त कुत्तों की स्थिति सामने आई। कावेरी नदी में तेज बहाव के बाद बने नदी के टापू में, पहली ड्रोन इमेज में केवल एक काला कुत्ता दिखा। मेट्टूर फायर स्टेशन के हाउस ऑफिसर केपी वेंकटेशन ने मदद के लिए ड्रोन सेवाएं प्रदान करने वाले सर्वेश्वरन से संपर्क किया।
समाचार आउटलेट ने बताया कि, अधिकारियों को छह और कुत्ते मिले जो बाढ़ के पानी के बीच बुरी तरह से फंसे थे। पता चला है कि, तीन दिन पहले मेट्टूर बांध का जलस्तर बढ़ने पर कई उस जगह के स्थानीय लोगों ने नदी के किनारे घूम रहे कुत्तों को भगाने की काफी कोशिश की थी। हालांकि, उस दौरान कुत्ते नदी से भागे नहीं फिर वे सूखी नदी की तलहटी में आगे बढ़ गए। अधिकारियों का लक्ष्य रविवार को एक शक्तिशाली ड्रोन का उपयोग करने का है, जो पिंजरे जैसे आकार का होगा जिससे भोजन उपलब्ध कराएगा। सर्वेश्वरन के अनुसार, कुत्ते के अंदर जाने पर पिंजरे का दरवाजा बंद हो जाएगा, जिससे उसे टापू से बाहर निकाला जा सकेगा।
