वायरल न्यूज़

Viral Video: मगरमच्छ के पीछे पड़ गए दो कुत्ते, नोच-नोचकर किया ऐसा हाल देखकर नहीं होगा यकीन

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक चौंकाने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दो कुत्तों ने मगरमच्छ पर हमला कर दिया। जिस तरह का नजारा था उसे देखकर आपके रोंगटे जरूर खड़े हो जाएंगे।

Image

कुत्तों ने मगरमच्छ की हालत खराब कर दी (तस्वीर साभार- इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • दो कुत्तों ने किया मगरमच्छ पर हमला
  • नजारा देखकर दंग रह जाएंगे
  • सोशल मीडिया पर चौंकाने वाला वीडियो वायरल

Viral Video: सोशल मीडिया पर रोजाना हजारों-लाखों वीडियो (Trending Video) शेयर होते रहते हैं। इनमें कुछ फनी होते हैं, तो कुछ को देखकर दुनिया दंग रह जाती है। वहीं, कुछ वीडियो (Shocking Video) ऐसे होते हैं, जिनपर लोगों को यकीन करना मुश्किल हो जाता है। इनमें इंसानों से लेकर जानवरों तक के वीडियो (Animal Video) शामिल होते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो (crocodile video) सामने आया है, जिसे देखकर आपका दिमाग हिल जाएगा। क्योंकि, इस वीडियो में दो कुत्तों ने मगरमच्छ की हालत ऐसी कर दी, जिसके बारे में आप सोच भी नहीं सकते हैं।

मगरमच्छ कितना खतरनाक होता है, इससे हम सब वाकिफ हैं। पानी के अंदर मगरमच्छ बड़े-बड़े जानवरों की हवा टाइट कर देता है। इस तरह के आपने कई वीडियो भी देखे होंगे। लेकिन, इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दो कुत्तों ने मगरमच्छ की हालत खराब कर दी। वीडियो में आप देख सकते हैं मगरमच्छ जमीन पर रेंग रहा है और दो कुत्ते उस पर हमला कर रहे हैं। जिस तरह का नजारा है उसे देखकर ऐसा लगता है बेचारा मगरमच्छ काफी मजबूर है। मगरमच्छ बार-बार बचने की कोशिश कर रहा है और कुत्ते उसे नोचते जा रहे हैं। अंत क्या होता है आप खुद इस वीडियो को देख लें...

हैरान करने वाला नजारा

वीडियो देखकर आपके दिमाग की नसें जरूर हिल गई होगी। इंस्टाग्राम पर इस हाहाकारी वीडियो को 'wonderful_place12' नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने इसे पसंद किए हैं। कुछ लोग जहां इस वीडियो पर हैरानी जता रहे हैं, तो कुछ लोगों को इस नजारे पर यकीन करना मुश्किल हो रहा है। इतना ही नहीं कुछ लोग इस वीडियो को फेक भी बता रहे हैं। 'टाइम्स नाऊ नवभारत' भी इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। लेकिन, यह नजारा काफी हाहाकारी है।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article