Desi Jugaad Video: भारतीय जुगाड़ का कोई सानी नहीं है। भारत में अधिकतर काम देसी जुगाड़ से हो जाता है। जो काम विदेश के बड़े-बड़े वैज्ञानिक नहीं कर पाते हैं। इसी क्रम में एक भारतीय युवक ने देसी जुगाड़ से तालाब से बिना मेहनत पानी निकालने वाली एक धांसू मशीन बना दी। युवक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इस वीडियो को देखकर आप भी युवक की तारीफ किए बिना नहीं रह पाएंगे। वीडियो में देख सकते हैं कि बिना कोई मेहनत लगाए युवक सिर्फ कुछ सेकंड में ही बाल्टी भर पानी तालाब से निकाल लेता है।
डिग्री से बड़ी होती है स्किल
सोशल मीडिया पर इस तस्वीर के वायरल होने के बाद लोग युवक के काम की तारीफ कर रहे हैं। वीडियो ट्विटर से लेकर सोशल मीडिया के अन्य प्लेटफॉर्म्स पर भी वायरल हो रहा है। आप देख सकते हैं कि देसी जुगाड़ ने कैसे युवक के जीवन को आसान बना दिया है। युवक ने ऐसी देसी चरखी बनाई, जिससे बिना कोई मेहनत किए आसानी से तालाब से पानी निकाला जा सकता है। युवक का धांसू और सिंपल आइडिया इंटरनेट पर हिट हो गया है। आप देख सकते हैं कि युवक हाथ से बनी देसी चरखी को पानी में डुबाता है। देखें वीडियो-
वीडियो में देखा जा सकता है कि यह देसी चरखी एक खराब टायर, लंबी लकड़ी तथा प्लास्टिक की लंबी पाइप से बनाई गई है। आप देख सकते हैं कि युवक देसी चरखी को पानी में डुबाता है। इसके बाद लंबी लकड़ी को अपनी तरफ दबाता है। इससे प्लास्टिक की पाइप में पानी भरकर बाल्टी की तरफ आ जाता है। साफ देखा जा सकता है कि कुछ ही सेकेंड में तालाब में मौजूद पानी आसानी से बाल्टी में आ जाता है। वीडियो को @Mindset_Machine नाम के ट्विटर अकाउंंट से शेयर किया गया है। इसके साथ कैप्शन में लिखा गया, 'इंजीनियर बनने के लिए आपको किसी डिग्री की आवश्यकता नहीं है।'
