देसी छोरे के जबरदस्‍त स्‍टंट के आगे अमेरिकी फिटनेस चैलेंज की निकली हवा, जोश से भर देगा ये VIDEO

Viral Video: इस वीडियो में दो लोगों को एक ही कोर स्ट्रेंथ एक्सरसाइज करते हुए दिखाया गया है। पहला अमेरिकी शख्‍स है जो स्पष्ट रूप से आसानी से स्टंट कर रहा है। वह केवल अपने एक पैर और टुकड़ों में बंटी एक रॉड का इस्तेमाल करके अपने पूरे शरीर को संतुलित करता है।

Viral Video: सोशल मीडिया पर जिम और फिटनेस से जुड़े कई त‍रह के वीडियो वायरल होते रहते हैं। कई वीडियोज में लोग खतरनाक से खतरनाक एक्‍सरसाइज करते हुए दिखते हैं। वहीं, कई वीडियोज ऐसे भी होते हैं जो कि अपने प्रभावशालीपन के लिए जाने जाते हैं। हाल ही में एक ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें एक देसी लड़के ने अपने जबरदस्‍त स्‍टंट से अमेरिकी फिटनेस चैलेंज की हवा निकाल दी।

देसी लड़के का स्‍टंट।

इस वीडियो में दो लोगों को एक ही कोर स्ट्रेंथ एक्सरसाइज करते हुए दिखाया गया है। पहला अमेरिकी शख्‍स है जो स्पष्ट रूप से आसानी से स्टंट कर रहा है। वह केवल अपने एक पैर और टुकड़ों में बंटी एक रॉड का इस्तेमाल करके अपने पूरे शरीर को संतुलित करता है। जिम में मौजूद एक महिला उसकी ताकत और बैलेंस देखकर प्रभावित हो जाती है। हालाकि, असली हैरानी तो यूजर्स को तब हुई जब उन्‍होंने भारत के देसी छोरे का कमाल देखा। दरअसल, ये लड़का भी यही करतब दिखाने के लिए आगे आता है मगर वो रॉड की जगह सिक्कों का इस्तेमाल करता है। छड़ की जगह सिक्कों को संतुलित करते हुए लड़का और भी शानदार तरीके से स्टंट करने की कोशिश करता है। वीडियो के अंत में चैलेंज पूरा होने के बाद वो सिक्कों को छोड़ देता है। इस वीडियो को देख इंस्‍टाग्राम यूजर्स भी हैरत में पड़ जाते हैं।

End of Feed