Viral Video: टूटी टीवी स्‍क्रीन, शराब की बोतलें, बिखरा सामान...दिल्‍ली-NCR के गेस्‍ट ने नैनीताल के होमस्‍टे को बनाया नर्क, भड़क उठे यूजर्स

Viral Video: यह वीडियो नैनीताल के एक वेकेशन होम द्वारा अपलोड किया गया था। इंस्टाग्राम वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है, 'साथी होमस्टे मालिकों, क्या आपको अपने मेहमानों के साथ ऐसा ही व हुआ है?'

Viral Video: नैनीताल में एक होमस्टे का वीडियो इंटरनेट पर काफी वायरल हो रहा है। इसमें होमस्‍टे के मालिक ने कस्‍टमर के साथ का भयावह अनुभव साझा किया है। मालिक ने बताया है कि, कैसे दिल्‍ली-एनसीआर क्षेत्र के एक गेस्‍ट ने उनकी संपत्ति को क्षतिग्रस्त करके छोड़ दिया। हाल ही में मालिक को कमरे में टूटी हुई टीवी स्‍क्रीन, शराब की बोलतें, बासी पड़ा खाना और बिखरा पड़ा अन्‍य सामान मिला है। मालिक ने यह भी शिकायत की कि दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र से आए मेहमान लापरवाह थे, उन्होंने कहा कि उन्हें कुछ लोगों ने इस क्षेत्र (दिल्‍ली-NCR) से आने वाले मेहमानों की इस कमी से सतर्क रहने की सलाह भी दी थी।

होमस्‍टे में कमरे के बाहर बिखरा पड़ा सामान।

यह वीडियो नैनीताल के एक वेकेशन होम द्वारा अपलोड किया गया था। इंस्टाग्राम वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है, 'साथी होमस्टे मालिकों, क्या आपको अपने मेहमानों के साथ ऐसा ही व हुआ है?' रिकॉर्डिंग की शुरुआत में एक टेक्स्ट मैसेज दिखता है, जो स्क्रीन पर आता है। इसमें लिखा है, 'इसे शुरू करने से पहले, कई साथी होमस्टे मालिकों ने हमें दिल्ली/एनसीआर से आए लोगों के बारे में चेतावनी दी थी।' इसके बाद वो कमरे में पड़ीं बोतलें, टूटे और खाली पड़े डिब्बे, मेज पर रखा खाना और टेलीविजन सेट की टूटी हुई स्क्रीन भी दिखाता है।

End of Feed