वायरल न्यूज़

Eye Test: सिया के बीच में से सीता खोजकर दिखाने का चैलेंज, पूरा करने वाला कहलाएगा सच्चा भक्त

इंटरनेट पर वायरल हो रही इस तस्वीर में आपको हर ओर सिया नजर आएंगी। लेकिन सिया के इस भीड़ में आकर कहीं सीता छिप गई हैं। ऐसे में अगर आपने सीता ढूंढ निकाला तो आपको सच्चा भक्त माना जाएगा।

Image

सिया की भीड़ में से खोज निकालना है सीता

KEY HIGHLIGHTS
  • ऑप्टिकल इल्यूजन की तस्वीर वायरल
  • इस तस्वीर में छिपी हैं सीता
  • खोजने के लिए मिला 25 सेकंड

Optical Illusion Eye Test: सोशल मीडिया का इस्तेमाल आज के समय में हर कोई कर रहा है, आपको कोई ऐसा शख्स नहीं दिखेगा जिसके पास मोबाइल न हो और वह अपने फोन में बिजी न हो। कई बार देखा जाता है कि जब हम रील्स देखते रहते हैं तो हमें कुछ ऐसी तस्वीरें भी दिख जाती हैं जिनमें कुछ न कुछ खोजने या उसे सॉल्व करने का चैलेंज दिया गया होता है। इन तस्वीरों को देखकर तो ऐसा लगता है जैसे यह तुरंत सॉल्व हो जाएंगी लेकिन इन्हें सॉल्व करने में पसीने छूट जाते हैं।

ये भी पढ़ें -

आज हम आपके लिए एक ऐसी ही तस्वीर लेकर आए हैं जिसे देखने के बाद आपकी भी हालत पंचर हो जाएगी। दरअसल, यह तस्वीर ऑप्टिकल इल्यूजन से संबंधित है। इस तस्वीर में आपको सिया की भीड़ नजर आएगी। कहा जा रहा है कि तस्वीर में कहीं पर सीता जाकर छिप गई है। ऐसे में तस्वीर से सीता ढूंढने के लिए 25 सेकंड का समय दिया गया है। अगर आप तस्वीर से सीता ढूंढने में कामयाब हो जाते हैं तो आपको सच्चा भक्त माना जाएगा। हालांकि, यह भी बताया जा रहा है कि अब तक 95% लोग इस तस्वीर को सॉल्व करने में फेल हो चुके हैं।

Optical Illusion Eye Test Solution

सिया की भीड़ में यहां छिपी हैं सीता

सिया की भीड़ में यहां छिपी हैं सीता

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस तस्वीर में से सीता ढूंढना इतना आसान नहीं है। हालांकि, कुछ लोग कुछ लोगों ने तस्वीर से सीता ढूंढ निकाला है तो अगर आप अभी तक सीता नहीं ढूंढ पाए हैं तो एक बार ऊपर दिए गए तस्वीर में बने लाल सर्कल को देख लीजिए, वहां आपको सीता दिख जाएंगी। अब जब आपको सीता दिख ही गई हैं तो क्यों न आप अपने रिश्तेदारों और दोस्तों के साथ इस तस्वीर को साझा करें और उन्हें भी यह चैलेंज दें।

Kishan Gupta
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article