वायरल न्यूज़

Video: मगरमच्छ के इलाके में घुस गया हिरण, जान बचाने के लिए अपनाया शानदार पैंतरा, हाथ मलता रह गया खूंखार शिकारी

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Mar 17, 2023, 10:42 AM IST

Viral Video: एक हिरण न जाने कैसे नदी के बीच में पहुंच जाता है। तभी एक खूंखार मगरमच्छ उसे अपने इलाके में पाकर खदेड़ लेता है। हिरण को जैसे ही यह आभास होता है, वह अपनी जान बचाने के लिए पानी में तेजी से दौड़ लगा देता है। अंत में जो होता है, वह हैरान करने वाला है।

Image

मगरमच्छ का हमला (यूट्यूब)

KEY HIGHLIGHTS
  • हिरण और मगरमच्छ का वीडियो आया सामने
  • मगरमच्छ के इलाके में पहुंच जाता है हिरण
  • वीडियो देखकर हैरान रह जाएंगे आप

Viral Video: मगरमच्छ पानी के खूंखार जानवरों में से एक होता है। उसके जबड़े में एक बार शिकार आ जाए तो उसकी मौत निश्चित है। आप सोच भी नहीं सकते कि हिरण जैसा कमजोर जानवर उसके इलाके में पहुंच जाए और वह बचकर वापस आ पाए। इस बीच एक वीडियो ने लोगों को हैरान करने पर मजबूर कर दिया है। वीडियो एक मगरमच्छ और एक हिरण से जुड़ा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक हिरण पता नहीं कैसे नदी के बीचो-बीच पहुंच जाता है। इसके बाद एक मगरमच्छ उसे खाने के लिए दौड़ पड़ता है।

मगरमच्छ मलता रहा गया हाथ

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक हिरण नदी के किनारे पानी पीने गया था। इस बीच न जाने कैसे वह नदी के बीच में पहुंच जाता है। इसके बाद एक खूंखार मगरमच्छ उसे अपने इलाके में पाकर खदेड़ लेता है। जैसे ही हिरण को यह आभास होता है, वह अपनी जान बचाने के लिए पानी में तेजी से दौड़ लगा देता है। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि वह पानी में तेजी से तैरता हुआ आगे बढ़ जाता है। हिरण का यह अंदाज लोगों को सोचने पर मजबूर कर देता है। देखें वीडियो-

आपको देखकर हैरानी होगी कि जो मगरमच्छ पानी का बेताज बादशाह होता है, हिरण उसी के इलाके में घुसकर बाहर निकल जाता है। आप देख सकते हैं कि मगरमच्छ उस हिरण का शिकार करने के लिए बड़ा सा जबड़ा फैलाकर पीछा करता है। लेकिन हिरण पूरे स्पीड में पानी मेंं कूद-कूदकर आगे बढ़ जाता है और अंत में नदी को पार कर जाता है। दूसरी तरफ मगरमच्छ हाथ मलता रह जाता है। इस पूरे नजारे को वहां घूमने आए सैलानी अपने कैमरे में कैद कर लेते हैं। वीडियो को Latest Sightings नाम के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article