Viral Video: कर्नाटक के बेंगलुरु से जुड़ा एक भावुक कर देने वाला वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक बेटी अपने माता-पिता को पहली बार गूगल का ऑफिस (Google office viral video) दिखाने ले जाती है। वीडियो देखने वालों की आंखें नम हो रही हैं और लोग बेटी-माता-पिता के रिश्ते की खूब तारीफ कर रहे हैं। यह वीडियो डिपिंटी नाम की एक महिला ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। डिपिंटी गूगल दफ्तर में काम करती हैं। वह नेपाल के काठमांडू की रहने वाली हैं और फिलहाल बेंगलुरु में जॉब कर रही हैं।
बेटी ने पापा-मम्मी को दिखाया गूगल ऑफिस, देखें वीडियो (Instagram/buffering_to_bright)
मां-बाप को अपने पूरे कैंपस घूमाती है बेटी
वीडियो में आप साफतौर पर देख सकते हैं कि डिपिंटी अपने मम्मी-पापा को ऑफिस के गेट पर लेने आती हैं और फिर पूरे कैंपस में उन्हें घुमाती हैं। इस वायरल वीडियो में माता-पिता का उत्साह साफ नजर आता है। डिपिंटी की मां ऑफिस की हरियाली, खुले माहौल और सुंदर डिजाइन को देखकर बहुत खुश होती हैं। वह हर चीज ध्यान से देखती हैं और मुस्कुराती रहती हैं। वहीं उनके पिता गर्व के साथ मोबाइल से तस्वीरें लेते नजर आते हैं।
साथ में तीनों करते हैं लंच
इसके बाद तीनों साथ में कैफेटेरिया जाते हैं और लंच करते हैं। यह पल बहुत खास और भावुक लगता है, क्योंकि माता-पिता पहली बार उस जगह को देख रहे होते हैं जहां उनकी बेटी मेहनत करके अपना भविष्य बना रही है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो गया है। लोग कमेंट में लिख रहे हैं कि हर बेटी को अपने माता-पिता को ऐसा पल जरूर दिखाना चाहिए। कई यूजर्स ने इसे गर्व और प्यार से भरा वीडियो बताया है। कुल मिलाकर कहें तो यह वीडियो सिर्फ गूगल ऑफिस का नहीं, बल्कि माता-पिता और बेटी के बीच के भरोसे, मेहनत और प्यार की खूबसूरत कहानी दिखाता है, जो हर किसी के दिल को छू जाती है। इस वायरल वीडियो को सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम पर buffering_to_bright नामक अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अभी तक लाखों लोगों ने देखा है।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
वायरल (Viral News in Hindi) ट्रेंडिंग और अजब-गजब (Ajab Gajab News) की लेटेस्ट न्यूज और हिन्दी में पढ़ें और Times Now Navbharat Live TV पर देखें। देश-दुनिया की हर ट्रेंडिंग वीडियो (Viral Video) वायरल, शॉकिंग और अनोखी खबरें पढ़ने के लिए जुड़ें रहें Times Now Navbharat के साथ।
