Viral Video: बिहार-झारखंड का सबसे बड़ा पर्व छठ अभी ही गुजरा है। तीन दिनों तक चलने वाला यह त्योहार आस्था का एक विशेष पर्व होता है।इस त्योहार में भक्त सूर्य भगवान के साथ छठी मईया की भी पूजा करते हैं। छठ पूजा के दौरान नदी के किनारे जाकर सूर्य देवता की पूजा करनी होती है। इस बीच व्रती महिलाएं पानी में हिलकर खड़ी होती हैं और छठी मईया की पूजा करती हैं। इसके साथ ही सूर्य देवता को अर्घ्य भी देती हैं। इसी क्रम में सोशल मीडिया पर छठ त्योहार का एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है।
छठ पूजा के दौरान सांप (इंस्टाग्राम)
ये भी पढ़ें- OMG: खूंखार नागों को कपड़े की तरह धोकर धूप में सुखाती नजर आई महिला, Video देख कांप उठेगी रूह
हैरान करने वाला वीडियो
इस वीडियो को देखकर एक बार के लिए आपकी हालत खराब हो जाएगी। वीडियो में देखा जा सकता है कि छठ पूजा के दौरान व्रती महिलाएं सूर्य देवता को अर्घ्य देने की लिए नदी के पानी के अंदर खड़ी हैं। इसी बीच नदी के पानी में एक खूंखार सांप नजर आता है। यह सांप व्रती महिलाओं के पास पहुंच जाता है। इसी बीच कुछ महिलाएं डर के मारे पानी से निकलने लगती हैं। तभी सांप एक महिला के नजदीक पहुंच जाता है। हैरान करने वाली बात यह है कि जिस महिला के पास यह सांप पहुंंचता है, वह अपनी जगह से टस से मस नहीं होती है। देखें वीडियो-
आप देख सकते हैं कि सांप पानी के अंदर रेंगता हुआ इस महिला की ओर बढ़ता चला आ रहा है। इस दौरान कुछ लोग सांप को पानी में रोकने की कोशिश करते हैं, लेकिन वह बढ़ता ही चला जाता है। तभी वह एक व्रती महिला की तरफ बढ़ जाता है, लेकिन महिला सांप को देखकर भी सामान भाव से कलश थामे पानी के अंदर ही खड़ी रहती है। एक बार वह अपनी हथेली में पानी लेकर सांप के ऊपर जरूर डालती है, लेकिन सांप तब भी उनकी ही तरफ आता है। चौंकाने वाली बात यह है कि सांप महिला के सामने से गुजर जाता है लेकिन उन्हें कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है।
