Video: सुंदर दुल्हन देख कंट्रोल खो बैठा क्यूट बच्चा! गुलाब देकर सरेआम कर दिया प्रपोज, ताकता रहा गया दूल्हा

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Mar 6, 2024, 12:49 PM IST

Viral Video: बच्चे के इस क्यूट प्रपोजल को दुल्हन भी मना नहीं कर पाती है। खुद दुल्हन इशारे से बच्चे को अपने पास ​​​बुलाती और गुलाब का फूल लेकर उसके प्रपोजल को स्वीकार कर लेती है।

Viral Video: भारत में इन दिनों शादियों का सीजन चल रहा है। इस मौके पर सोशल मीडिया पर शादियों के कई सारे वीडियो देखने को मिल रहे हैं। शादियों पर सबसे ज्यादा आकर्षण दूल्हा-दुल्हन का ही होता है। इसी क्रम में एक वीडियो यूजर्स का दिल जीत रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि खूबसूरत दुल्हन को देखते ही एक छोटा सा बच्चा कंट्रोल खो बैठता है। इसके बाद वह गुलाब का फूल लेकर दुल्हन को प्रपोज करने पहुंच जाता है। वीडियो में यह मोमेंट बहुत ही क्यूट लगता है।

dulhan video

दुल्हन का वीडियो (इंस्टाग्राम)

वीडियो देखकर बन जाएगा आपका दिन

वीडियो की शुरुआत शादी की स्टेज से होती है। देख सकते हैं कि जयमाला की रस्म के बाद दूल्हा और दुल्हन चेयर पर बैठे हैं। इस बीच स्टेज पर कई सारे लोग नजर आ रहे हैं। तभी स्टेज पर एक क्यूट सा बच्चा पहुंच जाता है। खूबसूरत दुल्हन देखकर बच्चा सीधे उसके पास ही पहुंच जाता है। इसके बाद बच्चा क्यूट-क्यूट हरकतें करके दुल्हन को इंप्रेस करने लगता है। आप देख सकते हैं कि बच्चा कहीं से एक गुलाब का फूल लेकर आता है। यह फूल वह दुल्हन को देने लगता है। देखें वीडियो-

End of Feed