वायरल न्यूज़

Viral Video: कभी खाई है सोने के तड़के वाली दाल, रणवीर बरार की इस डिश ने इंटरनेट पर धमाल मचा दिया

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Mar 6, 2024, 12:55 PM IST

इंस्टाग्राम पर तड़के वाली दाल की एक वीडियो वायरल हो रही है, जिसे देखने के बाद आप भी अपने होश गंवा बैठेंगे। दरअसल, इस दाल में 24 कैरेट गोल्ड का तड़का दिया गया है।

Image

24 कैरेट गोल्ड वाली दाल का वीडियो वायरल (Photo Credit - Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • दुनिया की सबसे महंगी दाल
  • 24 कैरेट गोल्ड का तड़का
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

24 Carat Gold Daal Viral Video: एक्सपेरिमेंट कितना सफल होता है और कितना असफल, ये तो करने के बाद ही पता चलता है। इसीलिए कहते हैं कि एक्सपेरिमेंट करने से कभी पीछे नहीं भागना चाहिए। कुछ ऐसा ही देखने को मिला इंस्टाग्राम के इस वायरल वीडियो (Viral Video) में, जिसमें एक शख्स ने दाल में कुछ ऐसा तड़का दिया, जिससे वह दुनिया की सबसे महंगी दाल हो गई। अब ऐसे में जिसने भी इस वीडियो को देखा, उसके होश उड़ गए।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में दिख रहा शख्स कोई और नहीं बल्कि रणवीर बरार हैं, जो कि एक सेलिब्रिटी शेफ हैं। उन्होंने अपने दुबई में अपने रेस्तरां में एक विशेष दाल परोसकर दुनिया को आश्चर्य में डाल दिया। अमूमन आप दाल में देशी घी तड़का लगाते हैं लेकिन रणवीर ने इस दाल में 24 कैरेट गोल्ड का ही तड़का दे डाला। अब ऐसे में उनकी यह शानदार दाल दुनिया की सबसे महंगी दाल बन गई है। वीडियो में आप इस दाल के परोसने का तरीका भी देख सकते हैं, जो काफी यूनिक है।

24 कैरेट गोल्ड वाली दाल का वीडियो वायरल

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा यह वीडियो (Instagram Viral Video) दुबई फेस्टिव सिटी मॉल का है, जहां इस विशेष व्यंजन का नाम 'दाल कश्कन' दिया गया है। ऐसे में इस दाल का वीडियो इंटरनेट पर काफी धमाल मचा रहा है। इंस्टा पर इस वीडियो को 'streetfoodrecipe' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक इस वीडियो पर अब तक 1.92 लाख से अधिक लाइक भी आ चुके हैं। तो बताइए आपको ये वीडियो कैसी लगी?

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article