वायरल न्यूज़

Video: सुंदर दुल्हन देख कंट्रोल खो बैठा क्यूट बच्चा! गुलाब देकर सरेआम कर दिया प्रपोज, ताकता रहा गया दूल्हा

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Mar 6, 2024, 12:49 PM IST

Viral Video: बच्चे के इस क्यूट प्रपोजल को दुल्हन भी मना नहीं कर पाती है। खुद दुल्हन इशारे से बच्चे को अपने पास ​​​बुलाती और गुलाब का फूल लेकर उसके प्रपोजल को स्वीकार कर लेती है।

Image

दुल्हन का वीडियो (इंस्टाग्राम)

Viral Video: भारत में इन दिनों शादियों का सीजन चल रहा है। इस मौके पर सोशल मीडिया पर शादियों के कई सारे वीडियो देखने को मिल रहे हैं। शादियों पर सबसे ज्यादा आकर्षण दूल्हा-दुल्हन का ही होता है। इसी क्रम में एक वीडियो यूजर्स का दिल जीत रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि खूबसूरत दुल्हन को देखते ही एक छोटा सा बच्चा कंट्रोल खो बैठता है। इसके बाद वह गुलाब का फूल लेकर दुल्हन को प्रपोज करने पहुंच जाता है। वीडियो में यह मोमेंट बहुत ही क्यूट लगता है।

वीडियो देखकर बन जाएगा आपका दिन

वीडियो की शुरुआत शादी की स्टेज से होती है। देख सकते हैं कि जयमाला की रस्म के बाद दूल्हा और दुल्हन चेयर पर बैठे हैं। इस बीच स्टेज पर कई सारे लोग नजर आ रहे हैं। तभी स्टेज पर एक क्यूट सा बच्चा पहुंच जाता है। खूबसूरत दुल्हन देखकर बच्चा सीधे उसके पास ही पहुंच जाता है। इसके बाद बच्चा क्यूट-क्यूट हरकतें करके दुल्हन को इंप्रेस करने लगता है। आप देख सकते हैं कि बच्चा कहीं से एक गुलाब का फूल लेकर आता है। यह फूल वह दुल्हन को देने लगता है। देखें वीडियो-

वीडियो में देखा जा सकता है कि बच्चे के इस क्यूट प्रपोजल को दुल्हन भी मना नहीं कर पाती है। खुद दुल्हन इशारे से बच्चे को अपने पास बुलाती और गुलाब का फूल लेकर उसके प्रपोजल को स्वीकार कर लेती है। सबसे मजेदार बात यह है कि इस दौरान बगल में बैठा दूल्हा बस दोनों को देखता रह जाता है। दूल्हा कुछ कर नहीं पाता है, बस मुस्कुराकर रह जाता है। वीडियो को gulshan.khurana.7370 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article