Crocodile Attack Video: मगरमच्छ को पानी का जल्लाद कहा जाता है। अपने इलाके में पाकर वह किसी का भी शिकार कर सकता है। सोशल मीडिया पर आपने कई वीडियो ऐसे देखे होंगे, जिसमें वह शेर-चीते जैसे खूंखार जानवर का भी शिकार करता नजर आया होगा। कई बार मगरमच्छ अपने मालिकों पर भी हमला कर देता है। इसी क्रम में एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक मगरमच्छ उसको खाना देने आई अपनी मालकिन पर ही हमला करता नजर आ रहा है।
खाना देने आई महिला पर हमला कर देता है मगरमच्छ
सबसे डरावनी बात यह है कि इस दौरान महिला का छोटा बेटा भी आस-पास मौजूद रहता है। जैसे ही मगरमच्छ महिला पर हमला करता है, वैसे ही बेटा जोर-जोर से मां-मां चिल्लाने लगता है। वीडियो देखने में बहुत ही भयावह है। हम सभी जानते हैं कि मगरमच्छ जब किसी भी शिकार को अपने जबड़े में पकड़ता है तो वह तीन-चार बार अपनी जगह पर ही पलट जाता है। इससे उसका शिकार कई जगहों से टूट जाता है। ऐसा ही वह महिला के साथ करने की कोशिश करता है। देखें वीडियो-
आप देख सकते हैं कि जब महिला मगरमच्छ को खाना डाल रही थी तो गलती से उसका एक हाथ मगरमच्छ के जबड़े में फंस जाता है। इसके बाद मगरमच्छ पलट जाता है। हालांकि, महिला भी मगरमच्छ के साथ पलट जाती है, जिससे उसका हाथ टूटने से बच जाता है। इसके बाद वहीं पास मौजूद एक और ट्रेनर महिला को बचाने के लिए पानी में कूद जाता है। वह मगरमच्छ के ऊपर चढ़ जाता है, जिससे मगरमच्छ पलट न पाए। इसके बाद किसी तरह महिला की जान बच पाती है। जिसके बाद सबके जान में जान आती है। वीडियो को @PicturesFoIder नाम के ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है।
