Video: बर्फ के नीचे जमे मगरमच्छ का वीडियो हुआ वायरल, हालत देख सोच में पड़ गए यूजर्स

Viral Video: गौरतलब है कि, वीडियो के कैप्‍शन में बताया गया है- 'कभी-कभी मगरमच्छ ठंडे मौसम का सामना करते हैं और खुद को बर्फ के नीचे फंसा हुआ पाते हैं। इससे बचने के लिए, मगरमच्छ ब्रूमेशन की स्थिति में प्रवेश करते हैं।

Viral Video: प्रकृति समय-समय पर अपने आश्‍चर्य दिखाकर लोगों को हैरत में डाल देती है। प्रकृति के करिश्‍मे कई बार लोगों और जानवरों दोनों के लिए चुनौती बन जाते हैं। हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ है। इस वीडियो में झील की बर्फ के नीचे जमे हुए एक मगरमच्छ को दिखाया गया है। इंस्टाग्राम यूजर @iron.gator द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो में एक मगरमच्छ को जमी हुई झील में ठोस बर्फ की परत के नीचे लेटा हुआ दिखाया गया है। इस दौरान मगरमच्छ हल्की-फुल्‍की हरकतें करता हुआ दिखाई दे रहा है। बर्फ मेंदबे होने के बावजूद मगरमच्‍छ को जिंदा देख यूजर्स सोच में पड़ गए।

बर्फ में दबा मगरमच्‍छ।

(यहां देखें वीडियो: https://www.instagram.com/reel/DD4oWOPO4eD/?utm_source=ig_web_copy_link)

गौरतलब है कि, वीडियो के कैप्‍शन में बताया गया है- 'कभी-कभी मगरमच्छ ठंडे मौसम का सामना करते हैं और खुद को बर्फ के नीचे फंसा हुआ पाते हैं। इससे बचने के लिए, मगरमच्छ ब्रूमेशन की स्थिति में प्रवेश करते हैं। यहां इस मगरमच्छ के साथ यही हुआ है।' बता दे कि, ब्रूमेशन, हाइबरनेशन के समान, एक जीवित अवस्था है जो सरीसृपों को कठोर, ठंडे मौसम को सहने में मदद करती है। इस वीडियो को अब तक 6 मिलियन से ज़्यादा बार देखा जा चुका है और कमेंट बॉक्‍स नेटिजन्स की प्रतिक्रियाओं से भर गया है।एक यूजर ने कहा कि, 'प्रकृति अविश्वसनीय है। यह तथ्य कि इन प्राणियों में जीवित रहने की ऐसी प्रवृत्ति है, मन को झकझोर देने वाला है!' दूसरे यूजर ने कहा कि 'मुझे आशा है कि यह वास्तव में जीवित है और इसे दिखावे के लिए नहीं बनाया गया है। यह बताना कठिन है!' तीसरे यूजर ने कहा कि, 'यह डरावना और आकर्षक दोनों है- अनुकूलन का क्या प्रदर्शन है!' वहीं, एक अन्य ने कहा, 'मुझे नहीं पता था कि मगरमच्छ इस तरह जीवित रह सकते हैं। वास्तव में प्रकृति का चमत्कार है।' कुछ यूजर्स ने चिंता करते हुए कहा कि, 'मुझे आशा है कि यह सुरक्षित रूप से बाहर निकल जाएगा।'

End of Feed