वायरल न्यूज़

नए साल की पूर्व संध्या पर भारतीयों ने सबसे ज्‍यादा क्‍या ऑर्डर किया, लिस्‍ट देख हैरत में पड़ जाएंगे आप

Viral News: 31 दिसंबर की रात को स्नैक्स आइटम्‍स लोगों की पहली पसंद बने। रात 8 बजे तक ब्लिंकिट पर अकेले ही आलू भुजिया के 2.3 लाख पैकेट ग्राहकों के पास पहुंच चुके थे।

Image

न्‍यू ईयर की पूर्व संध्‍या पर लोगों ने किए ऑर्डर।

Viral News: भारत ने कल रात अत्‍यधिक उत्साह और उमंग के साथ 2025 का स्‍वागत किया। इस मौके पर नए साल की पूर्व संध्या घरों में जमकर पार्टी भी हुई। 31 दिसंबर को भारत के कोने-कोने में ऑनलाइन ऑर्डर दिए जा रहे थे। कोई सॉफ्ट ड्रिंक और चिप्स मंगा रहा था तो कोई पूरा का पूरा मेनकोर्स खाना ऑर्डर कर रहा था। ब्लिंकिट के सीईओ अलबिंदर ढींडसा और स्विगी तथा स्विगी इंस्टामार्ट के सह-संस्थापक फणी किशन ए, दोनों ने नए साल की पूर्व संध्या पर अपने प्लेटफॉर्म पर ऑर्डर की गई सबसे बड़ी और सबसे लोकप्रिय वस्तुओं को लाइव ट्वीट किया।

क्‍या ऑर्डर किया गया ?

31 दिसंबर की रात को स्नैक्स आइटम्‍स लोगों की पहली पसंद बने। रात 8 बजे तक ब्लिंकिट पर अकेले ही आलू भुजिया के 2.3 लाख पैकेट ग्राहकों के पास पहुंच चुके थे। इस बीच, स्विगी इंस्टामार्ट पर कल रात 7.30 बजे के आसपास चिप्स के ऑर्डर प्रति मिनट 853 ऑर्डर पहुंच गए।

स्विगी इंस्टामार्ट पर 31 दिसंबर की रात टॉप-5 ट्रेंडिंग सर्च में दूध, चिप्स, चॉकलेट, अंगूर, पनीर शामिल थे। कई अलग-अलग कंपनियों के एप्‍लीकेशन से लोगों ने आइस क्यूब और कोल्ड ड्रिंक्स भी मंगाए। कल रात 8 बजे ब्लिंकिट के ज़रिए आइस क्यूब के कुल 6,834 पैकेट डिलीवरी के लिए भेजे गए। बिग बास्केट पर इसी समय के आसपास आइस क्यूब के ऑर्डर में 1290% की भारी वृद्धि हुई।

बिगबास्केट पर भी नॉन-अल्कोहल पेय पदार्थों की बिक्री में 552% और डिस्पोजेबल कप और प्लेटों की बिक्री में 325% की वृद्धि देखी गई - यह स्पष्ट संकेत है कि घर पर पार्टियों का चलन जोरों पर है। सोडा और मॉकटेल की बिक्री में भी 200% से अधिक की वृद्धि हुई। हिन्‍दुस्‍तान टाइम्‍स की रिपोर्ट के मुताबिक, स्विगी इंस्टामार्ट के सह-संस्थापक फणी किशन ए ने ट्वीट कर बताया कि, 'शाम 7:41 बजे बर्फ की डिमांड अपने चरम पर थी, उस मिनट में 119 किलोग्राम बर्फ डिलीवर की गई!'

कंडोम की बिक्री में इजाफा

31 दिसंबर की दोपहर तक स्विगी इंस्टामार्ट ने कंडोम के 4,779 पैकेट डिलीवर कर दिए थे। शाम ढलने के साथ ही कंडोम की बिक्री में भी काफी इजाफा हुआ। अलबिंदर ढींडसा ने बताया कि ब्लिंकिट पर कंडोम की बिक्री भी बढ़ी है। रात 9.50 बजे पोस्ट करके बताया गया कि 1.2 लाख पैकेट कंडोम ग्राहकों तक पहुंचाए जाने वाले हैं।

इसी कड़ी में ढींडसा ने कंडोम के विभिन्न फ्लेवर के बारे में आंकड़े साझा किए, जिसमें चॉकलेट सबसे लोकप्रिय रहा। नंबर की बात करें तो कंडोम की कुल बिक्री में 39% चॉकलेट फ्लेवर कंडोम बिका जबकि स्ट्रॉबेरी 31% के साथ दूसरे स्थान पर रही। वहीं, बबलगम एक और लोकप्रिय फ्लेवर साबित हुआ, जिसकी बिक्री में 19% की हिस्सेदारी रही।

Shaswat Gupta
शाश्वत गुप्ताauthor

पत्रकारिता जगत में पांच साल पूरे होने जा रहे हैं। वर्ष 2018-20 में जागरण इंस्‍टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्‍युनिकेशन से Advance PG डिप्लोमा करने के बाद मीडिया जगत में दस्तक दी। 2019 में दैनिक जागरण से पत्रकारीय जीवन का आरंभ हुआ। इसके बाद जागरण न्‍यू मीडिया, दैनिक भास्‍कर और इंडिया टीवी में सेवाएं दीं। अप्रैल 2023 से टाइम्‍स नाउ नवभारत (https://www.timesnowhindi.com/) के साथ यह सफर अनवरत‍ जारी है। परंपरागत मीडिया से प्रारंभ हुआ करियर अब आधुनिक यानी डिजिटल मीडिया तक पहुंच चुका है। ग्राउंड रिपोर्टिंग से शुरू हुई यह यात्रा लोकल/हाइपरलोकल डेस्‍क, प्रादेशिक डेस्‍क, सोशल मीडिया डेस्‍क, नेशनल डेस्‍क से अब वायरल डेस्‍क तक पहुंच चुकी है। करीब साढ़े चार साल के इस करियर में अविस्‍मरणीय अनुभव रहे हैं। दैनिक जागरण में पहली पारी के दौरान बिकरू कांड जैसी बड़ी और ज्‍वलन्‍त घटना की कवरेज करने का अवसर मिला। प्रिंट मीडिया और डिजिटल मीडिया दोनों ही मंचों पर बेहतरीन ढंग से खबर का प्रस्‍तुतिकरण किया। प्रिंट मीडिया की प्रादेशिक डेस्‍क पर कार्य करते हुए कानपुर सिटी, कानपुर देहात, इटावा, बांदा, चित्रकूट, हमीरपुर, महोबा, फतेहपुर, औरैया, जालौन, उन्‍नाव, फर्रुखाबाद और कन्‍नौज संस्‍करण की जिम्‍मेदारी संभाली। इन सभी डेस्‍क का कार्य निष्‍पादित करते हुए हर ब्रेकिंग खबर का प्रिंट व डिजिटल दोनों माध्‍यमों में बेहतरीन प्रस्‍तुतिकरण किया। तत्‍पश्‍चात् जागरण न्‍यू मीडिया के हाइपरलोकल सेक्‍शन की लॉन्चिंग में यूपी टीम के सक्रिय सदस्‍य रहे। 2019 से लेकर 2022 तक कोरोना की तीनों लहरों की कवरेज की। इस दौरान लॉकडाउन और ऑक्‍सीजन संकट से ऊपजे हालात पर कई स्‍टोरीज कीं। उत्‍तर प्रदेश पंचायत चुनाव 2021 में अलग-अलग दिनों में होने वाली अलग-अलग स्‍थानों की वोटिंग, काउंटिंग और रिजल्‍ट से जुड़ी खबरों को पाठकों तक बखूबी पहुंचाया। इस दौरान खबरों की प्‍लानिंग, लाइव ब्‍लॉग लाइव करने के साथ मल्‍टीपल स्‍टोरीज करने का अवसर मिला। 2021 में माफिया मुख्‍तार अंसारी की बांदा जेल में वापसी पर भी प्रतिद्वंद्वियों से बेहतर कवरेज की। ढाई साल में उत्‍तर प्रदेश के अंदर हुई इस उथल-पुथल के बाद कन्‍नौज के पियूष जैन कांड की खबर को ब्रेक किया। इस केस में रेग्‍युलर कवरेज करने के अलावा कई एक्‍सक्‍लूसिव स्‍टोरीज करने का मौका भी मिला। तत्‍पश्‍चात् कानपुर मेट्रो से जुड़े कार्यों की कवरेज कर औपचारिक तौर पर पहली बार प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के दौरे और प्रथम कॉरिडोर के उद्घाटन की कवरेज करने के साक्षी रहे। उतार-चढ़ाव से भरा डिजिटल मीडिया का यह पहला अनुभव काफी शानदार रहा और बेहतरीन कवरेज से यूपी टीम में कानपुर सेक्‍शन को दूसरा सर्वाधिक Pageviews वाला सेक्‍शन बनाने में योगदान दिया। दैनिक भास्‍कर (DB Digital) के साथ उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में भगवा लहर के साक्षी रहे। डिजिटल मीडिया के दूसरे पड़ाव में प्रदेश की चुनावी सरगर्मी को भांपने का अवसर मिला। इसके साथ-साथ उत्‍तर प्रदेश की सैकड़ों तहसील, ब्‍लॉक व गांव इत्‍यादि की दैनिक खबरों का नियोजन कर उन्‍हें फ्लैश करने की जिम्‍मेदारी का निर्वाह किया। दूसरे पड़ाव में उत्‍तर प्रदेश के ग्रामीण परिवेश को खबरों के लिहाज से करीने से समझा और स्‍थानीय क्षेत्रों की समस्याओं को बड़े स्‍तर तक पहुंचाने का काम किया। विधानसभा चुनाव की छोटी-बड़ी खबरों को ब्रेक करने के साथ-साथ ऑब्‍जर्वेशन आधारित मल्‍टीपल स्‍टोरीज करने का अवसर भी मिला।इंडिया टीवी में समाचार लेखन और प्रस्‍तुतिकरण का एक नया अनुभव प्राप्‍त करने का सौभाग्‍य मिला। यू-ट्यूब की दुनिया में खबरों के महत्‍व, लेखन और प्रासंगिकता को समझने का अवसर मिला। जिसके बाद पंजाबी गायक स‍िद्धू मूसेवाला मर्डर केस और महाराष्‍ट्र के सियासी संकट की खबर को ब्रेक किया। यूपी में निर्माणाधीन एक्‍सप्रेस-वे पर वीडियो पैकेज बनाकर दर्शकों के सम्‍मुख यूट्यूब ओरिएंटेड एक्‍सक्‍लूसिव स्‍टोरी पेश की। राजू श्रीवास्‍तव-मुलायम सिंह यादव का निधन, श्रद्धा वाल्‍कर मर्डर केस, जोशीमठ की प्राकृतिक आपदा और द्रौपदी मुर्मू के राष्‍ट्रपति बनने के सफर पर कई वीडियो और उनकी LIVE स्‍ट्रीमिंग करने का मौका मिला। इनके अलावा साल 2022 में हुए गुजरात और हिमाचल प्रदेश के व‍िधानसभा चुनाव एवं दिल्‍ली एमसीडी चुनाव से जुड़े वीडियो पर खबरों की कवरेज (यू-ट्यूब पर), लाइव स्‍ट्रीमिंग की। चैनल के शो 'आप की अदालत' की री-लॉन्चिंग पर टीम के साथ को-ऑर्डिनेशन से लाइव स्‍ट्रीमिंग और वीडियो पैकेजिंग का अनुभव प्राप्‍त किया। इसके बाद माफिया अतीक अहमद की साबरमती जेल से वापसी और उसके बेटे के एनकाउंटर पर आधारित वीडियोज़ को बेहतरीन इमेज-कंटेंट क्रिएशन के साथ पब्लिश किया। कोई भी खबर न रुके, न छूटे, न चूके...इसी उद्देश्‍य के साथ विविधता से परिपूर्ण इस यात्रा को आगे बढ़ा रहे हैं।

और पढ़ें
End of Article