Viral Video: मगरमच्छ के चंगुल में फंस गए चाचा, फिर हुआ ऐसा खेल देखकर निकल जाएगी चीख

  • Authored by: कौशलेंद्र पाठक
  • Updated Mar 11, 2024, 03:18 PM IST

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक चौंकाने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक चाचा मगरमच्छ के चंगुल में फंस गए हैं। मगरमच्छ ने शख्स की ऐसी हालत कर दी, जिसे देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए।

KEY HIGHLIGHTS
  • मगरमच्छ के चंगुल में फंसे चाचा
  • 'समंदर के सिकंदर' ने कर दी हवा टाइट
  • वीडियो देखकर लोगों के होश उड़ गए

Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया में अगर आप चक्कर लगा रहे हैं, तो आपको ऐसे-ऐसे नजारे देखने को मिल जाएं, जिनपर कई बार यकीन करना मुश्किल हो जाता है। इनमें कुछ वीडियो (Shocking Video) तो इतने खतरनाक होते हैं, जिन्हें देखकर अच्छे-अच्छों की बोलती बंद हो जाती है। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो (Wildlife Video) सामने आया है, जिसे देखकर एक पल के लिए रोंगटे खड़े हो गए। क्योंकि, इस वीडियो (Trending Video) में एक चाचा मगरमच्छ के चंगुल में फंस गए। इसके बाद जो उनकी हालत हुई उसने सबके होश उड़ा दिए। यकीन मानिए, इस वीडियो (Crocodile Attack Video) को देखने के बाद एक पल के लिए आप भी जरूर हैरत में पड़ जाएंगे।

crocodile attack video

मगरमच्छ ने शख्स की हवा कर दी टाइट (तस्वीर साभार- इंस्टाग्राम)

अक्सर कहा जाता है कि जानवरों से पंगा नहीं लेना चाहिए। ज्यादातर लोग जानवरों से दूरी बनाकर ही रखते हैं। हालांकि, कुछ लोग डेरिंग दिखाने के चक्कर में जानबूझकर जानवरों से पंगा लेते हैं। जबकि, कई लोग जानवरों के चंगुल में फंस जाते हैं। इस वीडियो को देखकर ऐसा लगता है कि चाचा बिना वजह एक विशालकाय मगरमच्छ के चक्कर में फंस गए। मौका पाकर मगरमच्छ भी उनपर टूटा पड़ा जैसा कि आप वीडियो में देख सकते हैं। खाली मैदान में मगरमच्छ चाचा का शिकार करना चाहता है। चाचा अपनी जान बचाने की कोशिश करते हैं, लेकिन मगरमच्छ भी मानने के लिए तैयार नहीं है। हालांकि, चाचा की किस्मत अच्छी थी कि वो खुद किसी तरह बचा लिए। परिणाम क्या हुआ वो वीडियो में नहीं दिख रहा है। लेकिन, आप अंदाजा लगा सकते हैं कि नजारा कैसा रहा होगा। तो पहले दिल थामकर इस वीडियो को देखें...

End of Feed