वायरल न्यूज़

जरा सी बात पर भिड़ गए दो यात्री, मेट्रो का ऐसा Video पहले नहीं देखा होगा

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Mar 11, 2024, 02:19 PM IST

Delhi Metro Ka Video: मजेदार वीडियो में देखेंगे कि दिल्ली मेट्रो में दो यात्री इतनी छोटी सी बात पर आपस में भिड़ गए कि देखकर किसी की भी हंसी छूट जाएगी।

Image

मेट्रो में अचानक एक-दूसरे से भिड़ गए मेट्रो यात्री। (Photo-Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • मेट्रो में फिर भिड़े यात्री
  • वजह जानकर खूब हंसेंगे
  • नजारा देख हंसी ना रुकेगी

Delhi Metro Ka Video: दिल्ली मेट्रो यात्रियों की सुविधाओं से ज्यादा अन्य कारणों से सोशल मीडिया में ज्यादा चर्चा में रहती है। मेट्रो से जुड़े ऐसे ढेरों वीडियो में हैं, जिनमें यात्री जरा भी बात पर ही एक-दूसरे से भिड़ जाते हैं। कई बार नौबत मारपीट तक पहुंच जाती है। अभी एक ऐसा ही मजेदार वीडियो सामने आया है। इसमें सीट पर बराबर में बैठे यात्री ऐसी बात पर आपस में भिड़ गए कि देखकर हंसी छूट जाएगी। दोनों के बीच लड़ाई से जुड़ा ये वीडियो अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। यात्रियों के बीच लड़ाई से जुड़ा ये वीडियो अभी तक हजारों लाखों व्यूज बटोर चुका है।

जरा सी बात पर भिड़ गए यात्री

शुरुआत से देखेंगे कि यात्री मेट्रो में आराम से यात्रा कर रहे हैं। कुछ यात्री फ्लोर पर खड़े होकर यात्रा कर रहे हैं। फ्रेम में सबकुछ सामान्य नजर आता है। मगर सीट पर बैठे दो यात्री जरा सी बात पर आपस में भिड़ गए। दोनों के बीच झगड़ा होता देख किसी ने तुरंत पूरी घटना को कैमरे में कैद कर लिया। इसमें देखेंगे कि दो यात्री एक-दूसरे से बिल्कुल सटकर बैठे हैं। मगर दोनों में से एक यात्री अचानक बिगड़ गया। वो उनसे खूब बहस करता है। इसमें शख्स कहता है कि उनका पैर परेशानी पैदा कर रहा है, इसलिए वो अपना पैर पीछे कर लें। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जो शायद ही पहले देखा होगा। फिर इसके बाद दोनों के बीच ऐसा शब्दों का अदान-प्रदान हुआ कि देखकर हंसी छूट जाएगी।

यहां देखिए वीडियो

दोनों यात्रियों के बीच बहस से जुड़ा ये वीडियो अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। मालूम हो कि वीडियो इंस्टाग्राम पर gharkekaleshh नाम के हैंडल से भी साझा किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article