Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया में अगर आप चक्कर लगा रहे हैं, तो आपको ऐसे-ऐसे नजारे देखने को मिल जाएं, जिनपर कई बार यकीन करना मुश्किल हो जाता है। इनमें कुछ वीडियो (Shocking Video) तो इतने खतरनाक होते हैं, जिन्हें देखकर अच्छे-अच्छों की बोलती बंद हो जाती है। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो (Wildlife Video) सामने आया है, जिसे देखकर एक पल के लिए रोंगटे खड़े हो गए। क्योंकि, इस वीडियो (Trending Video) में एक चाचा मगरमच्छ के चंगुल में फंस गए। इसके बाद जो उनकी हालत हुई उसने सबके होश उड़ा दिए। यकीन मानिए, इस वीडियो (Crocodile Attack Video) को देखने के बाद एक पल के लिए आप भी जरूर हैरत में पड़ जाएंगे।
अक्सर कहा जाता है कि जानवरों से पंगा नहीं लेना चाहिए। ज्यादातर लोग जानवरों से दूरी बनाकर ही रखते हैं। हालांकि, कुछ लोग डेरिंग दिखाने के चक्कर में जानबूझकर जानवरों से पंगा लेते हैं। जबकि, कई लोग जानवरों के चंगुल में फंस जाते हैं। इस वीडियो को देखकर ऐसा लगता है कि चाचा बिना वजह एक विशालकाय मगरमच्छ के चक्कर में फंस गए। मौका पाकर मगरमच्छ भी उनपर टूटा पड़ा जैसा कि आप वीडियो में देख सकते हैं। खाली मैदान में मगरमच्छ चाचा का शिकार करना चाहता है। चाचा अपनी जान बचाने की कोशिश करते हैं, लेकिन मगरमच्छ भी मानने के लिए तैयार नहीं है। हालांकि, चाचा की किस्मत अच्छी थी कि वो खुद किसी तरह बचा लिए। परिणाम क्या हुआ वो वीडियो में नहीं दिख रहा है। लेकिन, आप अंदाजा लगा सकते हैं कि नजारा कैसा रहा होगा। तो पहले दिल थामकर इस वीडियो को देखें...
हाहाकारी वीडियो
वीडियो देखकर जरूर आपके रोंगटे खड़े हो गए होंगे। दिल दहलाने वाले इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर 'wasafitv' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस हाहाकारी वीडियो को अब तक करोड़ों लोग देख चुके हैं। जबकि, लाखों ने पसंद किए हैं। वहीं, मजे लेते हुए लोग वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। किसी का कहना है कि चाचा के साथ तो खेल हो गया। जबकि, कुछ का कहना है कि ऐसा लग रहा है जैसे मगरमच्छ उन्हें निगलना चाहता था। इस वीडियो पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है कमेंट कर जरूर बताएं।
