वायरल न्यूज़

Video: अपने घर में कुछ ऐसा कर रहा था कपल, पड़ोसी ने कैमरा खोला, वीडियो रिकॉर्ड किया और वायरल कर दिया

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Mar 20, 2023, 07:29 AM IST

Viral Video: कपल के इस वीडियो को एक पड़ोसी ने अपने मोबाइल कैमरे में पहले रिकॉर्ड किया, फिर इंटरनेट पर वायरल कर दिया। वीडियो में देखा जा सकता है कि कपल (Couple) डीजे की आवाज आते ही अपने घर में डांस करने लगता है।

Image

कपल का वीडियो हुआ वायरल (इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • कपल का वीडियो इंटरनेट पर हुआ वायरल
  • पड़ोसी ने कपल का वीडियो बनाकर किया शेयर
  • वीडियो सामने आते ही लोगों ने कही ऐसी बात

Viral Video: आज कल लगभग हर किसी के पास मोबाइल है। कई बार वह इसका बेजा इस्तेमाल करते हैं। इसी क्रम में सोशल मीडिया (Social Media) पर एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में जो देखा जा रहा है, उसे देखकर कई लोग भड़क गए हैं। वहीं कई लोग कह रहे हैं कि वीडियो वायरल (Viral Video) न होता तो हमें ऐसी चीज देखने को न मिल पाती। दरअसल, वीडियो को एक पड़ोसी ने वायरल किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक कपल (Couple) अपने घर में डांस कर रहा था।

डीजे बजते ही घर के अंदर नाचने लगा कपल

दरअसल, मोहल्ले में पार्टी चल रही थी। इस दौरान डीजे बज रहा था। डीजे की आवाज सुनते ही यह कपल अपने घर के अंदर जोर-जोर से डांस करने लगा। इस दौरान कपल ने यह गलती कर दी कि उसने घर का दरवाजा बंद नहीं किया था। इससे सामने वाले घर से एक पड़ोसी ने अपने मोबाइल का कैमरा ऑन किया और दोनों का वीडियो बना लिया। इसके बाद वीडियो को इंटरनेट पर डाल दिया। जहां से वीडियो तेजी से वायरल हो गया। आप देख सकते हैं कि कपल डीजे की धुन पर जमकर डांस कर रहा है। देखें वीडियो-

कपल के यह डांस अब इंस्टाग्राम (Instagram) पर वायरल हो गया है। इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। कोई कह रहा है कि किसी के घर में इस तरह तांक-झांक करना अच्छी बात नहीं है। किसी ने इसे प्राइवेसी का हनन बताया है। यूजर्स कह रहे हैं कि अगर आपके हाथ में मोबाइल कैमरा है तो किसी की प्राइवेसी का हनन नहीं करना चाहिए। वीडियो को sivamarora7 नाम के यूजर ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article